vitamin D चाहिए तो रोज खाएं शकरकंद, आयरन, फोलेट, कापॅर, मैगनीशियम का भी है खजाना

शकरकंद से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसे खाने से त्वचा में चमक आती है और चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती। इसमें मौजूद विटामिन-सी त्वचा में कोलाजिन का निर्माण करता है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 03:50 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 11:21 AM (IST)
vitamin D चाहिए तो रोज खाएं शकरकंद, आयरन, फोलेट, कापॅर, मैगनीशियम का भी है खजाना
vitamin D चाहिए तो रोज खाएं शकरकंद, आयरन, फोलेट, कापॅर, मैगनीशियम का भी है खजाना

हिसार, जेएनएन। सर्दियों के मौसम में आप अगर छत के नीचे ज्‍यादा वक्‍त गुजारते हैं तो सावधान हो जाइए। इससे आपके शरीर में विटामिट डी की कमी हो सकती है। जिसके कारण आपको कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। मगर धूप में जाना अगर संभव नहीं हो पाता है तो विटामिन डी आप शकरकंद का सेवन करके भी पा सकते हैं। शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है।

इसे आप फल और सब्जी दोनों की ही भांति खा सकते हैं। शकरकंद सर्दियों के सीजन में करीब 60 फीसद लोगों की फेवरेट डिश होती है। आज के समय में इसे न सिर्फ बुजुर्ग ही खाना पसंद कर रहे हैं बल्कि यह युवा पीढ़ी की भी पहली पसंद बनी हुई हैं। इसमें मौजूद आयरन, फोलेट, कापॅर, मैगनीशियम, विटामिन्स होने के कारण इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसे खाने से त्वचा में चमक आती है और चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती। इसमें मौजूद विटामिन-सी त्वचा में कोलाजिन का निर्माण करता है।

शकरकंद खाने के फायदे

- शकरकंद में कैलोरी और स्टार्च की सामान्य मात्रा होती है।

- इसे विटामिन-डी का एक अच्छा सोर्स माना जाता हैं। यह विटामिन हड्डियों, त्वचा, दांतों और नसों की ग्रोथ और मजबूती के लिए आवश्यक है।

- इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी 6 भी पाया जाता है, जो शरीर में होमोसिस्टीन नाम के अमीनो एसिड के स्तर को कम करने में सहायक होता है।

- इसके अलावा यह विटामिन-ए का बहुत अच्छा माध्यम है। इसके सेवन से शरीर की 90 प्रतिशत तक विटामिन-ए की पूर्ति हो जाती है।

-शकरकंद में भरपूर मात्रा में आयरन होता हैं।

- इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है।

मंडी में राजस्थान व कर्नाटक से आता है शकरकंद

सब्जी मंडी के प्रधान सुरेश का कहना है कि मंडी में शकरकंद राजस्थान व कर्नाटक से मंगवाया जाता है। प्रतिदिन लगभग 100 क्विंटल शकरकंद मंडी में आता हैं, जिसकी कीमत मंडी में 20 से 22 रुपये किलो है। शकरकंद बच्‍चों को देने से उन्‍हें बहुत ज्‍यादा फायदा मिलता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

chat bot
आपका साथी