पुरवाई हवा दिन के तापमान में ला रही कमी, हवा नमी 95 फीसद तक पहुंची

हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले पांच दिनों से मौसम अलग-अलग रूप दिखा रहा है। रात और सुबह के समय धुंध छा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 07:28 AM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 07:28 AM (IST)
पुरवाई हवा दिन के तापमान में ला रही कमी, हवा नमी 95 फीसद तक पहुंची
पुरवाई हवा दिन के तापमान में ला रही कमी, हवा नमी 95 फीसद तक पहुंची

जागरण संवाददाता, हिसार: हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले पांच दिनों से मौसम अलग-अलग रूप दिखा रहा है। रात और सुबह के समय धुंध छा रही है। पिछले दिनों में जहां दिन का तापमान बढ़ा तो अब पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते तापमान घट रहा है। मौजूदा समय में पुरावाई हवा चल रही हैं, इसके साथ ही नमी 95 फीसद तक हैं। जिससे सर्दी महसूस हो रही है। आगामी दो दिन के बाद मौसम में स्थिरता देखने को मिलेगी। फिर दिन के तापमान में बढ़ोतरी संभावित है। रविवार को सुबह जहां धुंध के कारण 33 मीटर तक ²श्यता रही। हिसार में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।अल सुबह धुंध छाने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए निकले। सुबह करीब 11 बजे मौसम साफ हो गया और तापमान भी बढ़ने लग गया। उत्तर पश्चिमी हवा रात्रि तापमान में लाएंगी गिरावट

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 16 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 16 फरवरी के बाद फिर से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी जिससे दिन का तापमान बढ़ेगा तो रात्रि के तापमान में कमी दिखाई देगी। फसलों की आवश्यकतानुसार करें सिचाईं

कृषि मौसम विशेषज्ञ डा. खिचड़ ने बताया कि इस मौसम को देखकर फसलों को लेकर अधिक डर नहीं है। मगर पहले दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस चल रहा था। जोकि सामान्य से अधिक था। हालांकि अब फिर से दिन के तापमान में कमी आई है। तापमान अधिक होने से फसलों में पानी की जरूरत अधिक पड़ जाता है। अभी तापमान सामान्य के आसपास है। गेहूं की फसल में सिचाई जरूरी है। किसान कम से कम 15 दिनों के अंतराल में एक बार सिचाई करे। अगले चार से पांच दिनों में मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा, ऐसे में आवश्यकतानुसार फसलों में सिचाई करें।

chat bot
आपका साथी