Dussehra 2021: सिरसा में इन जगहों पर किया गया रावण कुंभकर्ण के पुतलों का दहन, इतने फीट उंचे लगे पुतले

सिरसा में कोरोना काल के बाद रामा क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आटो मार्केट स्थित दशहरा ग्राउंड में तो विष्णु क्लब की ओर से सिरसा बाइपास पर स्थित दशहरा ग्राउंड में रावण कुंभकर्ण के विशालकाय पुतले लगाए गए थे।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 08:42 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 08:42 PM (IST)
Dussehra 2021: सिरसा में इन जगहों पर किया गया रावण कुंभकर्ण के पुतलों का दहन, इतने फीट उंचे लगे पुतले
दशहरा स्थलों पर करीब 65 फीट ऊंचाई के रावण व 60 फीट ऊंचे कुंभकर्ण के पुतले

जागरण संवाददाता, सिरसा। विजय दशमी पर्व के उपलक्ष्य में कोरोना काल के चलते दो वर्षों के बाद दशहरा पर्व आयोजित किया गया। श्री रामा क्लब चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आटो मार्केट स्थित दशहरा ग्राउंड में तो विष्णु क्लब की ओर से सिरसा बाइपास पर स्थित दशहरा ग्राउंड में रावण, कुंभकर्ण के विशालकाय पुतले लगाए गए थे। दोनों ही दशहरा स्थलों पर करीब 65 फीट ऊंचाई के रावण व 60 फीट ऊंचे कुंभकर्ण के पुतले थे।

रामा क्लब के कार्यक्रम में भाजपा नेता गोबिंद कांडा के बेटे धवल कांडा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की वहीं विष्णु क्लब के मंच पर अभय सिंह चौटाला के बेटे कर्ण चौटाला मुख्यातिथि थे। दोनों ने क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए इसे अधर्म पर धर्म की और बुराइयों पर अच्छाई की जीत का त्योहार बताया। रावण दहन कार्यक्रम शाम 5.55 पर हुआ। दोनों ही जगहों पर बड़ी संख्या में शहरवासी उमड़े और रावण-कुंभकर्ण के दहन को देखा। इससे पहले राम व रावण की सेना के बीच युद्ध दर्शाया गया।

मौके पर भव्य आतिशबाजी हुई

रामा क्लब द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में क्लब पदाधिकारियों व मुख्यातिथि ने पूजन किया और बाद में रावण कुंभकर्ण के पुतलों को अग्नि भेंट की। इस मौके पर भव्य आतिशबाजी हुई जो आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर प्रधान अश्वनी बठला, महासचिव गुलशन गाबा, बाबू लाल फुटेला, मुख्य संरक्षक श्याम बजाज, वरिष्ठ उपप्रधान गुलशन वधवा, अनिल बांगा, सचिव मिंटू कालड़ा, सुरेश कालड़ा, राकेश भाटिया, बिशंभर चुघ, ओपी लूना, संत लाल गुंबर, ज्ञान मेहता, नरेश छाबड़ा, सुरेश अनेजा, नरेश खुंगर, भूषण वसूजा, मंगत कुमार, शाम लाल, राकेश मदान, गुलशन वधवा, दिनेश वधवा, गोबिंद राम ग्रोवर, टोनी बब्बर, मनीष ऐलनावादी, बिट्टू अनेजा मौजूद रहे।

उधर विष्णु क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चत्तगरढ़पट्टी रोड स्थित दशहरा ग्राउंड में रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। कार्यक्रम मेें युवा इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने शिरकत की। कर्ण चौटाला ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्योहार शांति, सौहार्द, अच्छी सेहत और समृद्धि लेकर आए। हमें भगवान श्रीराम चंद्र के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर क्लब के प्रधान अजय ऐलावादी, संस्थापक रोहित सेठी, महासचिव प्रेम शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान रोशन लाल फुटेला, उपप्रधान सुमित कथूरिया, कोषाध्यक्ष सुरेश गुगलानी, संगठन सचिव आकाश साहनी, सलाहकार दीपक सेठी, मुख्य सेवक अरविंद साहनी, अशोक मेहता, राजेश शर्मा, नरेंद्र भाटिया, रोहित मेहता, नरेंद्र तागरा, क्लब के डायरेक्टर सुभाष मेहरा व कमल लढ़ा, सन्नी सहगल, प्रदीप मेहता, रोहताश वर्मा, हैरी हमराज उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी