सिरसा में लाॅकडाउन के चलते राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी खेतों की पगडंडी पर कर रही है अभ्यास

2013 में पूजा 11 वीं कक्षा की छात्रा थी। स्कूल में दौड़ते हुए पहुंचने लगी। इसके बाद स्कूल से लौटते समय भी दौड़कर पहुंचती। इसके बाद प्रतियोगिता में भाग लिया तो जीत मिली। स्कूल स्तर के बाद जिला स्तर व राज्य स्तर पर विजेता बनी।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:05 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:05 AM (IST)
सिरसा में लाॅकडाउन के चलते राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी खेतों की पगडंडी पर कर रही है अभ्यास
लॉकडाउन के दौरान खेतों में अभ्‍यास करती नेशनल महिला खिलाड़ी पूजा

सिरसा, जेएनएन। राष्ट्रीय स्तर की एथलीट पूजा सुबह शाम खेतों की पगडंडी पर अभ्यास कर रही है। इसके लिए प्रतिदिन कई घंटे तक अकेले में अभ्यास कर रही है। सशस्त्र सीमा बल में तैनात गांव भुर्टवाला निवासी पूजा डेढ़ माह की छुट्टी लेकर आई हुई है। पूजा ने 6 मार्च को दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 21 किलोमीटर की दौड़ 1 घंटा 26 मिनट में सफर तय करके सिल्वर मेडल जीता था।

--- सुबह उठते ही दौड़ने लगती है पूजा

पूजा सुबह उठते ही दौड़ना शुरू कर देती है। गांव भुर्टवाला में पूजा के स्वजन खेत में ढाणी के अंदर रहते हैं। गांव से ढ़ाणी करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर है। वर्ष 2013 में पूजा 11 वीं कक्षा की छात्रा थी। स्कूल में दौड़ते हुए पहुंचने लगी। इसके बाद स्कूल से लौटते समय भी दौड़कर पहुंचती। इसके बाद प्रतियोगिता में भाग लिया तो जीत मिली। स्कूल स्तर के बाद जिला स्तर व राज्य स्तर पर विजेता बनी। स्कूल स्तर की पढ़ाई करने के बाद पूजा ने सिरसा के सीएमके कालेज में दाखिला लिया।

कालेज में वर्ष 2015 प्रथम वर्ष में इंटर कालेज प्रतियोगिता में 5 किलोमीटर दौड़ के अंदर प्रथम स्थान हासिल किया। वर्ष 2016 में पटियाला में ऑल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय में नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर परचम लहराया। इसके अलावा पूजा ने खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भी मेडल हासिल किया। पूजा ने बताया कि तीन बहन व एक भाई है। वर्ष 2015 में पिता का निधन हो गया। इससे घर पर काफी दिक्कतें आईं। वह सबसे बड़ी थी। इसीलिए जिम्मेदारी भी बढ़ गयी। नेशनल में विजेता होने पर वर्ष 2017 में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के नौकरी मिली थी।

------

पूजा की उपलब्धि

वर्ष 2015 इंटर कालेज प्रतियोगिता में 5 किमी दौड़ में गोल्ड

वर्ष 2016 में आल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय में 5 किमी में गोल्ड

वर्ष 2018 में दिल्ली राज्य की तरफ से खेलते हुए 5 किमी व 10 किमी में गोल्ड

राष्ट्रीय स्तर पर ओडिशा में प्रतिभागी

दिल्ली राज्य क्रॉस कंट्री गोल्ड क्रॉस कंट्री में मेडल

वर्ष 2019 में दिल्ली राज्य की तरफ से गोल्ड

मार्च 2021 में दिल्ली के अंदर 21 किलोमीटर दौड़ में सिल्वर मेडल

chat bot
आपका साथी