कई कई घंटे के पावर कट लगने के कारण लोगों में पनप रहा निगम के प्रति रोष

बरवाला में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 33 केवीए बिजली सबस्टेशन पर लग रहे लंबे कट।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:58 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:58 AM (IST)
कई कई घंटे के पावर कट लगने के कारण लोगों में पनप रहा निगम के प्रति रोष
कई कई घंटे के पावर कट लगने के कारण लोगों में पनप रहा निगम के प्रति रोष

संवाद सहयोगी, बरवाला : बरवाला में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 33 केवीए बिजली सबस्टेशन में तकनीकी खराबी के कारण लगने वाले कई कई घंटे के पावर कट के कारण लोगों में रोष पनप रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में ऐसा तीन चार बार हो चुका है। परंतु इस समस्या का समाधान निगम के अधिकारियों द्वारा स्थाई रूप से नहीं किया जा रहा। बीती रात भी लगभग पांच घंटे तक पावर कट रहा। इस कारण पूरे शहर में ब्लैक आउट रहा तथा लोग गर्मी के मारे बेहाल रहे। रात को 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति चालू हो पाई। इसी प्रकार कुछ दिन पहले भी बिजली सबस्टेशन के पावर हाउस में केबल बॉक्स में ब्लास्ट हो जाने के कारण भी बिजली सप्लाई ठप रही थी। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि बिजली निगम समय-समय पर पावर कट लगाकर अक्सर मेंटेनेंस के काम करता है। लोगों को वह पावर कट तक झेलने पड़ते ही हैं। इसके साथ साथ अचानक तकनीकी खराबी के कारण भी बार-बार उन्हें कई कई घंटे के पावर कट झेलने पड़ते हैं। इसलिए बिजली निगम को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करके यहां के सिस्टम को अपग्रेड करना चाहिए क्योंकि समय के हिसाब से यहां पर अब लोड भी बढ़ता जा रहा है।

पाइप चोरी करने के दो आरोपित काबू, जेल भेजे

संवाद सहयोगी, हांसी : शहर थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान रेलवे स्टेशन कॉलोनी निवाीस गोविदा व प्रेम नगर निवासी शक्ति के रूप में हुई। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने जगदीश कालोनी निवासी विजेंद्र के पाइप चोरी कर लिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को जींद चुंगी से गिरफ्तार करके पाइप बरामद किए और माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी