रोहतक में भारी बारिश से चौराहे बने तालाब, घरों में घुसा पानी, सेक्टरों में भी बुरा हाल

रोहतक में बरसात थमने का नाम नहीं ले रही। हालात यह हैं कि शहर के चौराहे तालाब बन गए हैं। कुछ घरों में भी पानी घुसने की सूचना है। लोगों का आवागमन सुबह से हो रही बरसात के चलते ठप है। सेक्टरों में भी बुरा हाल है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 12:59 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 12:59 PM (IST)
रोहतक में भारी बारिश से चौराहे बने तालाब, घरों में घुसा पानी, सेक्टरों में भी बुरा हाल
रोहतक में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं

जागरण संवाददाता, रोहतक। रोहतक में सुबह से शुरू हुई बरसात थमने का नाम नहीं ले रही। हालात यह हैं कि शहर के चौराहे तालाब बन गए हैं। कुछ घरों में भी पानी घुसने की सूचना है। लोगों का आवागमन सुबह से हो रही बरसात के चलते ठप है। सेक्टरों में भी बुरा हाल है। बरसाती पानी की निकासी के इंतजाम नहीं हैं। सड़कें फुल हैं। कुछ सरकारी कार्यालयों में भी बरसाती पानी भरने की सूचनाए हैं। सुबह से शुरू हुई बरसात के बाद मुख्य मार्ग जैसे दिल्ली रोड, सोनीपत रोड, जींद रोड, झज्जर रोड, दिल्ली बाईपास आदि मार्गों पर भी जलजमाव है। शहर के प्रमुख चौराहे भी जलजमाव के लबालब हैं। वहीं जल जमाव की 18001805007 टोल फ्री नंबर पर शिकायत करें।

शहरी क्षेत्र के गांवों में हालात नहीं सुधरे

नगर निगम के गांवों में शामिल बोहर, गढ़ी बोहर, बलियाना, कन्हेंली, पहरावर के अलावा सुनारिया कलां और सुनारियां खुर्द में भी हालात नहीं सुधरे। अधिकारियों ने दावा किए थे कि जल निकासी के लिए रात के वक्त भी काम होगा। टोल फ्री नंबर जारी किया गया। सुनारिया निवासी बंटी शर्मा सुनारिया का दावा है कि कुछ घरों में जलजमाव हो गया है। गलियों में घरों की दहलीज तक पानी भरा हुआ है। शिकायत कहां करें। स्कूलों में भी पानी भरा हुआ है। कोई सुधार नहीं हो रहा।

सेक्टरों से जल निकासी के लिए रखे जाने थे छह पंप, लगाए सिर्फ दो

सेक्टरों से जल निकासी के इंतजाम पूरी तरह से फेल होने का दावा स्थानीय लोगों ने किय है। वार्ड-11 के पार्षद कदम सिंह अहलावत ने दावा किया है कि सेक्टर-2-3 पार्ट, सेक्टर-6, सेक्टर-14, सेक्टर-3, सेक्टर-1, सेक्टर-4 एक्सटेंशन, सेक्टर-4 आदि से जल निकासी के हालात दुरूस्त नहीं हैं। इन्होंने दावा किया है कि सेक्टरों से जल निकासी के लिए छह पंप सेट लगाने का वादा नगर निगम के अधिकारियों ने किया था। लेकिन अभी तक जाट भवन के निकट देवीलाल पार्क के सामने दो पंप सेट ही रखे गए हैं। इस कारण जल निकासी के इंतजाम सही नहीं हैं। अधिकारियों से फोन के माध्यम से सूचना दी गई है। फिर भी सुनवाई नहीं हो रही।

chat bot
आपका साथी