सिरसा में एंबुलेंस चोरी कर भगा ले गया नशेड़ी, हाईवे पर पीछे-पीछे दौड़ी पुलिस

सिरसा के डबवाली का मामला। फतेहाबाद में मरीज को छोड़कर चालक एंबुलेंस लेकर चालक सिरसा लौट रहा था। ढाबे पर पानी पीने रुका था। एंबुलेंस स्टार्ट छोड़ रखी थी। इतने में नशेड़ी एंबुलेंस को भगा ले गया। पुलिस की मदद से उसे पकड़ा गया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:58 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:58 PM (IST)
सिरसा में एंबुलेंस चोरी कर भगा ले गया नशेड़ी, हाईवे पर पीछे-पीछे दौड़ी पुलिस
पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

संवाद सहयोगी, डबवाली (सिरसा)। सोमवार शाम को सिरसा रोड पर एक व्यक्ति एंबुलेंस चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा करके उसे एंबुलेंस समेत धर दबोचा। आरोपित की पहचान गांव घुकांवाली निवासी राजेंद्री के रुप में हुई है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।

फतेहाबाद के गांव भुथन कला निवासी सुदेश कुमार ने बताया कि सिरसा स्थित सिटी अस्पताल से मरीज को डबवाली में छोड़ने आया था। शाम करीब साढ़े चार बजे सिरसा लौट रहा था। गांव डबवाली के समीप शर्मा होटल पर एंबुलेंस रोककर पानी पीने लगा। इसी दौरान एक युवक स्टार्ट खड़ी एंबुलेंस भगा ले गया। उसने 112 नंबर डायल किया तो रिकार्डिंग सुनाई देने लगी। उसने बाइक चालक की मदद से पीछा करना शुरू किया। रास्ते में पुलिस पीसीआर मिली। उसने एंबुलेंस चोरी होने की सूचना दी तो पुलिस ने फौरी तौर पर पीछा करके गांव सावंतखेड़ा के समीप एंबुलेंस को रोका। आरोपित को हिरासत में ले लिया। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र तथा देसूजोधा चौकी प्रभारी कंवल सिंह के अनुसार आरोपित नशेड़ी है। नशे की हालत में उसने एंबुलेंस चोरी की थी।

एंबुलेंस से कुचलने का प्रयास

गांव पन्नीवाला रुलदू निवासी मनजीत सिंह, गांव नीलांवाली के निवर्तमान सरपंच हरसिमरन सिंह बब्बू ने बताया कि वे शाम को डबवाली की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एंबुलेंस को तेजी से सामने की ओर आते दिखाई दी। उनके देखते-देखते चालक एंबुलेंस को गलत दिशा में ले आया। राहगीरों पर गाड़ी चढ़ जानी थी, उनकी गाड़ी में भी आरोपित ने एंबुलेंस ठोक देनी थी। उन्होंने खुद का बचाव किया।

इकबाल खान की है एंबुलेंस

सुदेश के मुताबिक एंबुलेंस इकबाल खान की है। जोकि मेडिसिटी अस्पताल में स्टाफ है। वह बतौर चालक एंबुलेंस पर तैनात है। सिरसा से मरीज को स्वजन डबवाली के सरकारी अस्पताल ले गए थे। डाक्टरों ने उसे गंभीर बताकर घर लेजाने की सलाह दी थी। इसलिए वह डबवाली स्थित उसके घर पर छोड़कर वापिस जा रहा था।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी