31 को प्रकाशित होगी कलेक्टर रेट-2022 की ड्राफ्ट सूची

अतिरिक्त उपायुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:16 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:16 PM (IST)
31 को प्रकाशित होगी कलेक्टर रेट-2022 की ड्राफ्ट सूची
31 को प्रकाशित होगी कलेक्टर रेट-2022 की ड्राफ्ट सूची

- अतिरिक्त उपायुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली

जासं, हिसार : जिले में कलेक्टर रेट-2022 की ड्राफ्ट सूची 31 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद कोई भी व्यक्ति शिकायत व आपत्तियां दर्ज कर सकेगा। अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्रिल रविद्रा पाटिल ने वीरवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक में उन्हें इस दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों के कलेक्टर रेट में संसोधन हेतू प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। प्रक्रिया के तहत हिसार, हांसी, बरवाला तथा नारनौद के उपमंडलाधीश की अगुवाई में तहसील एवं उप तहसील स्तर पर गठित कमेटी ड्राफ्ट कलेक्टर रेट निर्धारण की प्रक्रिया को पूर्ण कर रही हैं। कमेटी में तहसील से संबंधित सब रजिस्ट्रार, संबंधित नगरपालिका, नगर परिषद, नगर निगम के अधिकारी तथा अपने क्षेत्र से संबंधित मौजिज व्यक्ति शामिल हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ड्राफ्ट सूची के प्रकाशित होने के बाद कोई भी नागरिक लघु सचिवालय के प्रथम पर स्थित जिला राजस्व कार्यालय की एचआरए ब्रांच में 15 नवंबर तक अपने शिकायतें और आपत्तियां दे सकता हैं। शिकायतें और आपत्तियों के लिए एक पोर्टल भी विकसित किया जाएगा, जिस पर 30 नवंबर तक शिकायतें और आपत्तियां आनलाइन दर्ज की जा सकेगी। शिकायतें और आपत्तियों के निपटान के लिए 15 दिसंबर तक की अवधि निर्धारित की गई है। इसके उपरांत मुख्यालय स्तर पर अनुमति के बाद एक जनवरी 2022 को कलेक्टर रेट का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। बैठक में हांसी के एसडीएम डा जितेंद्र अहलावत, नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, जिला राजस्व अधिकारी विजेंद्र भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी