डा. आर के सांगवान ने राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप में जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक

जागरण संवाददाता हिसार हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के खेल महाविद्यालय के सेवानिवृत डीन डा.

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Oct 2019 01:26 AM (IST) Updated:Fri, 25 Oct 2019 06:18 AM (IST)
डा. आर के सांगवान ने राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप में जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
डा. आर के सांगवान ने राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप में जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक

जागरण संवाददाता, हिसार : हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के खेल महाविद्यालय के सेवानिवृत डीन डा. आरके सांगवान ने राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप की विभिन्न स्पर्धाओं में 3 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक जीता। इस जीत के साथ ही उन्होंने हरियाणा को खेल में सम्मान दिलाया। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में संपन्न हुई। तीन दिवसीय 16 वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप में सांगवान ने 400 मीटर फ्री स्टाइल, 200 मीटर फ्री स्टाइल और 100 मीटर फ्री स्टाइल में हरियाणा को स्वर्ण पदक दिलवाया। उन्होंने 100 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक में रजत पदक प्राप्त किया। सांगवान ने ये पदक 80 प्लस आयु वर्ग में जीते हैं।

डा. आरके सांगवान के पुत्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स में कमांडेंट अजीत सांगवान ने भी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए इस चैंपियनशिप में अपने आयु वर्ग की 400 मीटर और 200 मीटर फ्री स्टाइल में दो स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 100 मीटर बैक स्ट्रोक में हरियाणा को एक सिल्वर पदक दिलवाया।

chat bot
आपका साथी