युवाओं के वैक्सीनेशन को लेकर सरकार ने तैयार किया रोडमैप : डा. कमल गुप्ता

- विधायक डा. कमल गुप्ता ने भाजपा के वैक्सीनेशन अभियान को लेकर चार जिलों के पदाधिकारियों क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:40 AM (IST)
युवाओं के वैक्सीनेशन को लेकर सरकार ने तैयार किया रोडमैप : डा. कमल गुप्ता
युवाओं के वैक्सीनेशन को लेकर सरकार ने तैयार किया रोडमैप : डा. कमल गुप्ता

- विधायक डा. कमल गुप्ता ने भाजपा के वैक्सीनेशन अभियान को लेकर चार जिलों के पदाधिकारियों के साथ की वर्चुअल मीटिग

जागरण संवाददाता, हिसार : वैक्सीनेशन का कार्यक्रम एक ऐसा बड़ा कार्यक्रम है जो कोरोना महामारी से बचाव का बड़ा कारगर उपाय है। भाजपा ने प्रदेश में पार्टी पदाधिकारियों जिसमें युवा भी शामिल हैं, को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित करने का काम जोर शोर से कर रहे हैं। यह बात शनिवार को हिसार के विधायक एवं भाजपा के वैक्सीनेशन अभियान के प्रदेश संयोजक डा. कमल गुप्ता ने चार जिलों भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद व हिसार जिला के कार्यक्रम संयोजकों, युवा मोर्चा व किसान मोर्चा के अध्यक्षों की वर्चुअल

मीटिग को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अपने सभी विभाग, संसाधन, विशेषज्ञ व वैज्ञानिक के साथ इस महामारी काल में रात-दिन कड़ी चुनौती का मुकाबला कर रही हैं। सरकार द्वारा गतिरोधों को दूर किया जा रहा है। कोरोना महामारी के पहले दौर में जिस समर्पण और सेवा भाव से भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज के उत्साही लोगों को साथ लेकर जिस मेहनत और लग्न के साथ कार्य किया था। वह बहुत ही प्रशंसनीय रहा था और यही कारण था कि पहले दौर में हमने लगभग विजय प्राप्त कर ली थी। दूसरे दौर की महामारी पहले से भी अधिक भयंकर है। पूरे प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ताओं से फीडबैक मिल रहा है। सभी पूरी मेहनत और समर्पित भाव से वैक्सीनेशन कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। अधिक से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगे, इसका हर संभव प्रयास कार्यकर्ता करते रहें। बैठक के अंत में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भी पार्टी पदाधिकारियेां को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी