रोहतक में जिला परिषद के निवर्तमान चेयरमैन सतीश भालौठ का कोरोना से हुआ निधन
निवर्तमान चेयरमैन सतीश भालौठ का कोरोना से निधन हो गया। 58 वर्षीय भालौठ के निधन से जिला पार्षदों समर्थकों और भाजपाइयों आदि में शोक की लहर देखने को मिल रही है। दोपहर में गांव भालौठ के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया है।
रोहतक, जेएनएन। रोहतक जिला परिषद के निवर्तमान चेयरमैन सतीश भालौठ का कोरोना से निधन हो गया। 58 वर्षीय भालौठ के निधन से जिला पार्षदों, समर्थकों और भाजपाइयों आदि में शोक की लहर देखने को मिल रही है। दोपहर में गांव भालौठ के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया है।
सतीश बालोठ के बेटे अभिमन्यु ने बताया पिछले 15 दिनों से उनके पिता की तबीयत खराब चल रही थी, इसलिए उन्हें रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पर उनका इलाज चल रहा था। पिछले तीन-चार दिनों से ज्यादा तबीयत ज्यादा खराब थी। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत थी। ऑक्सीजन पर थे। शनिवार की सुबह उनका देहांत हो गया। सतीश सतीश 24 जनवरी 2020 में जिला परिषद के चेयरमैन चुने गए थे। 2019 में तत्कालीन चेयरमैन बलराज कुंडू के इस्तीफे के बाद यह सीट रिक्त हुई थी।
सतीश भालौठ ने भाजपा का दामन थामकर चुनाव लड़ा और चेयरमैन चुने गए। सतीश के इकलौते बेटे अभिमन्यु ने बताया कि साल 2010 में सबसे पहले उनके पिता सरपंच चुने गए। इससे पहले उनके दादा रामचंद्र भालोठ पंचायत से लगातार 20 साल सरपंच रहे। भालौठ का चेयरमैन पद का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो चुका है।
सतीश सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक रोहतक के डायरेक्टर पद पर भी थे। हरको बैंक और रोहतक शुगर मिल के भी डायरेक्टर रह चुके हैं। सतीश अपने भाइयों में तीसरे नंबर के थे। इनसे दो बड़े भाई सुखबीर और फूल सिंह हैं। जबकि रणवीर सिंह और सुखवंत इनसे छोटे हैं। पत्नी ईशवंती हैं।