फतेहाबाद में सभी कोविड सेंटरों पर अब जिला प्रशासन करेगा निगरानी, नोडल अधिकारियों की जवाबदेही तय

फतेहाबाद में अस्पताल में सुविधा नहीं मिल रही है तो मरीज के स्वजन नोडल अधिकारियों के मोबाइल पर संपर्क कर सकते है। इसके लिए जिला प्रशासन ने सार्वजनिक नंबर भी जारी किए है। जिला प्रशासन ने सभी कोविड सेंटरों को अपने अधीन कर लिया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 03:43 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 03:43 PM (IST)
फतेहाबाद में सभी कोविड सेंटरों पर अब जिला प्रशासन करेगा निगरानी, नोडल अधिकारियों की जवाबदेही तय
प्राइवेट अस्पतालों की पूरी रिपोर्ट भी अब अधिकारी लेंगे, फतेहाबाद जिले में अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने व जिलों को समय पर इलाज मिले इसके लिए निगरानी टीम का चयन किया गया है। अगर किसी अस्पताल में सुविधा नहीं मिल रही है तो मरीज के स्वजन नोडल अधिकारियों के मोबाइल पर संपर्क कर सकते है। इसके लिए जिला प्रशासन ने सार्वजनिक नंबर भी जारी किए है। जिला प्रशासन ने सभी कोविड सेंटरों को अपने अधीन कर लिया है। अब हर अस्प्ताल में मरीजों को सेवाएं उपलब्ध होगी।

विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में कोविड-19 संक्रमण मरीजों की देखरेख व नागरिकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने नोडल अधिकारी नियुक्त किये है। नोडल अधिकारी संंबंधित अस्पतालों में ऑक्सीजन की खपत, लाइनलॉस, ऑक्सीजन के सदुपयोग, ऑक्सीजन के संरक्षण, अस्पतालों द्वारा ज्यादा फीस न वसूलने, ऑक्सीजन की वास्तविक मांग, स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन, मरीजों के अभिभावकों के साथ अस्पताल में व्यवहार की निगरानी रखेंगे। सीटीएम अंकिता वर्मा को ओवरआल इंचार्ज लगाया गया है जो जिला में अस्पतालों में कोविड बेड प्रबंधन का कार्य देखेगी।

जानें किसी अस्पताल में कौन रखेेगा निगरानी

अस्पताल                    अधिकारी            मोबाइल नंबर

सद्भावना हॉस्पिटल फतेहाबाद  एसडीएम कुलभूषण बंसल    9896267488

मिगलानी हॉस्पिटल रतिया     एसडीएम भारतभूषण        8930097771

संगम हॉस्पिटल टोहाना      एसडीएम गौरव अंतिल        8901453584

नागरिक अस्पताल फतेहाबाद  तहसीलदार रणविजय सिंह      9416005566

नागरिक अस्पताल टोहाना  कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह     9812452702

सीएचसी भट्टू कलां     तहसीलदार बलराम जाखड़         9650555927

सीएचसी जाखल         नायब तहसीलदार रामचन्द्र         9813273736

सीएचसी भूना            नायब तहसीलदार विकास          7015177527

वधवा हॉस्पिटल फतेहाबाद  कार्यकारी अभियंता गौरव कंसल       9812395909

आरएमसी टोहाना अस्पताल    नप एमई रमन                   9729149189

संजीवनी हॉस्पिटल टोहाना     कार्यकारी अभियंता आदर्श सिंगला      8569910916

नोडल अधिकारी ये रखेंगे निगरानी

सरकारी व प्राइवेट अस्पताल के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है कि वे कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त बेड, आईसीयू बेड व वेंटिलेटर बेड की उपलब्धतता को सत्यापित करेंगे। बेड की उपलब्धतता बारे दिन में दो बार सुबह 8 बजे व रात्रि 8 बजे निर्धारित गूगल फॉर्म को भरा जाए और इसकी रिपोर्ट कंट्रोल रूम में भी देगे। यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित अस्पताल सभी सुविधाओं को नियमित रूप से उनके साथ अपडेट/सांझा करें। अगर अस्पताल अपडेटशन नहीं कर रहे है तो नोडल अधिकारी संबंधित अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी के लिए अधिकृत होंगे है।

इसकी सूचना कोविड बेड के नोडल ऑफिसर इंचार्ज के तत्काल दी जाए। कोविड अस्पताल की ऑक्सीजन सिलेंडरों की मांग को सत्यापित करने के लिए और अगले दिन की मांग को रोजाना रात्रि 8 बजे नोडल ऑफिसर (ऑक्सीजन) को भेजी जाए। वे नियमित रूप से मांग का लेखा जोखा और विसंगति और अपव्यय को तुरंत नोडल ऑफिसर (ऑक्सजीन) के संज्ञान में लाएं ओर  संबंधित प्लांट पर ड्यूटी पर तैनात ऑफिसर के साथ समन्वय रखते हुए सिलेंडरों का उठान सुनिश्चित करें।

-----जिले के सभी कोविड सेंटरों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए है। जिला प्रशासन ने अब प्राइवेट अस्पतालों को भी अपनी निगरानी में कर लिया है। अब इन नोडल अधिकारियों को पूरी रिपोर्ट देनी होगी। हर शाम को यह रिपोर्ट दी जाएगी। किसी भी अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

डा. नरहरि सिंह बांगड़, उपायुक्त फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी