बर्खास्त पीटीआइ का क्रमिक अनशन 28वें दिन भी जारी, नहीं हुईं मांगे पूरी

जागरण संवाददाता हिसार हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन जिला मुख्या

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 04:23 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:13 AM (IST)
बर्खास्त पीटीआइ का क्रमिक अनशन 28वें दिन भी जारी, नहीं हुईं मांगे पूरी
बर्खास्त पीटीआइ का क्रमिक अनशन 28वें दिन भी जारी, नहीं हुईं मांगे पूरी

जागरण संवाददाता, हिसार: हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन जिला मुख्यालय पर रविवार को भी जारी रहा। रविवार को अनशन का 28 वां दिन रहा। अनशन की अध्यक्षता हांसी-1 के प्रधान पीटीआइ महावीर सिंह ने की। हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के प्रधान पीटीआइ विजय सिंह ने बताया कि सरकार जब तक 1983 पीटीआइ अध्यापकों की पूर्ण सेवा बहाल नहीं करती, तब तक इन पीटीआइ अध्यापकों का संघर्ष चलता रहेगा। पीटीआइ अध्यापकों की केवल एक ही मांग है कि सरकार उन्हें कोई अध्यादेश लाकर पुन: सेवा बहाल करने का काम करे। धरने पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन, हरियाणा राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन, हरियाणा ड्राइंग टीचर एसोसिएशन, हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन, भारत की जनवादी नौजवान सभा पीजीटी, टीजीटी पात्र अध्यापक संघ और अखिल भारतीय किसान सभा ने पीटीआइ अध्यापकों के धरने को पूर्ण रूप से समर्थन दिया।

chat bot
आपका साथी