सिरसा पहुंचे दिग्विजय चौटाला, बोले- कांग्रेस नेता विश्वास खो चुके, क्या लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव

सिरसा के चौटाला हाउस में दिग्विजय चौटाला ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम हुड्डा हरियाणा सरकार को गिराकर अपनी सरकार बनाना चाहते हैं। अभय सिंह चौटाला पर तंज कसते हुए कहा कि वे सेल्फ प्रोक्लेम्ड नेता हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:17 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:17 PM (IST)
सिरसा पहुंचे दिग्विजय चौटाला, बोले- कांग्रेस नेता विश्वास खो चुके, क्या लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव
दिग्विजय ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला केंद्र सरकार के समक्ष किसानों की डिमांड उठा रहे हैं।

सिरसा, जेएनएन। छात्र संगठन इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जो विपक्षी नेता अपनी पार्टी का विश्वास खो चुके हैं वो हरियाणा विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव क्या लाएंगे। वे सोमवार को चौटाला हाउस में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी दक्षिण के वायनाड में जाकर भाषण देते हैं वहीं उत्तर में जम्मू में जी-23 तैयार हो रही है जो यह दर्शाता है कि आज कांग्रेस कितनी संगठित है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे किसान आंदोलन को मोहरा बनाकर किसानों के कंधे पर ही बंदूक रख रहे हैं। दिग्विजय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम हुड्डा हरियाणा सरकार को गिराकर अपनी सरकार बनाना चाहते हैं, इसलिए वे हर हथकंडा प्रयोग कर रहे है लेकिन वे सफल नहीं होंगे।

अभय सिंह चौटाला सेल्फ प्रोक्लेम्ड नेता

दिग्विजय सिंह चौटाला ने इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पर तंज कसते हुए कहा कि वे सेल्फ प्रोक्लेम्ड नेता हैं। वह स्वयं ही अपने लिए उपाधियां घोषित कर लेते हैं। उन्होंने अभय चौटाला के लिए खेलरत्न, जलयुद्ध नायक व किसान केसरी अवार्ड पर सवाल उठाते हुए पूछा कि उन्हें ये उपाधियां किसने दीं। उन्होंने कहा कि इनेलो नेता अभय चौटाला ने चौ. देवीलाल की विचारधारा से हटकर अपनी अलग राजनीति शुरू की है। उनकी पार्टी और उनका ग्राफ शून्य था, शून्य है और शून्य ही रहेगा।

दुष्यंत किसानों की समस्या केंद्र सरकार के समक्ष रख रहे हैं

किसानों के मुद्दे पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारे घरों का घेराव करने से किसानों की समस्याओं का हल नहीं निकल सकता। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला केंद्र सरकार के समक्ष किसानों की डिमांड उठाकर उन्हें हल करने का आग्रह कर रहे हैं। केंद्र सरकार भी किसानों से संवाद के माध्यम से उनकी समस्याएं हल करने को प्रयासरत है। उन्होंने दोहराया कि संवाद के माध्यम से ही किसानों की समस्याओं का हल निकलना विकल्प है।

chat bot
आपका साथी