उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज से दो दिन हिसार में

डिप्टी सीएम सोमवार को सुबह 1030 बजे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के निदेशक डा. गोपाल सिघल के निधन पर शोक व्यक्त करने जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:41 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:41 AM (IST)
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज से दो दिन हिसार में
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज से दो दिन हिसार में

रोहतक : जनता कालोनी स्थित संत नामदेव धर्मशाला में रविवार को महाराजा रणवीर सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें मुख्यातिथि विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ के राष्ट्रीय संरक्षक पृथ्वी सिंह रहे। इस दौरान महाराजा रणवीर सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। आयोजकों की तरफ से मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महावीर सिंह, मास्टर संजीत, अशोक, कर्मवीर, आशीष, रमेश, अनिल, शीलकराम और राजेंद्र रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।

एक्टिवा सवार बुजुर्ग के साथ मारपीट

रोहतक : शहर के विजय नगर में बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी गई। विजय नगर निवासी सुरेंद्र गुप्ता ने आर्य नगर थाने में केस दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 23 अक्टूबर को वह अपनी एक्टिवा पर आ रहे थे। तभी कुछ लोगों ने गली में टेंट लगा रखा था। उन्हें रास्ता देने के लिए कहा गया। जिस पर आरोपितों ने हमला कर दिया। आरोपित संतकुमार समेत कई अन्य लोगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने वहां पर आकर किसी तरह जान बचाई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी