Dengue case: फतेहाबाद में पिछले 8 दिनों में जिले में मिले डेंगू के 84 मामले, जिले में आंकड़ा 105 पहुंचा

फतेहाबाद में पिछले 8 दिनों का जिक्र करे तो 84 नए मामले आए है। ऐसे में डेंगू के मामले बढ़ने की रफ्तार करीब 10 फीसद से अधिक है। हर दिन 10 से अधिक मामले आ रहे है। जिससे स्वास्थ्य विभाग चिंतत नजर आ रहा है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 04:15 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 04:15 PM (IST)
Dengue case: फतेहाबाद में पिछले 8 दिनों में जिले में मिले डेंगू के 84 मामले, जिले में आंकड़ा 105 पहुंचा
फतेहाबाद में शुक्रवार को 7 नए केस मिले, डेंगू में फतेहाबाद शहर में बना हाटस्पाट

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :  फतेहाबाद जिले में कोरोना का एक भी केस पिछले 10 दिनों से नहीं आ रहा, लेकिन डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे है। जिससे स्वास्थ्य विभाग को भी चिंता में डाल दिया है। पिछले 8 दिनों का जिक्र करे तो 84 नए मामले आए है। ऐसे में डेंगू के मामले बढ़ने की रफ्तार करीब 10 फीसद से अधिक है। हर दिन 10 से अधिक मामले आ रहे है। जिससे स्वास्थ्य विभाग चिंतत नजर आ रहा है। जिले में शुक्रवार को भी 7 नए केस आए। इसके अलावा घरों का सर्वे लगातार किया जा रहा है, लेकिन इस बीमारी पर अंकुश तक नहीं लग रहा है।

जिले में अब डेंगू का आंकड़ा अब 105 पहुंच गया है। अक्टूबर महीना शुरू हुआ तो महज 25 केस थे। लेकिन अब डेंगू ने जो रफ्तार पकड़ी है वो कम होने का नाम नहीं ले रही है। सिविल सर्जन खुद फील्ड में उतर चुके है। अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी तक लगा दी है। रात के समय ठंड बढ़ने के साथ ही डेंगू के केस कम होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो धीरे-धीरे रात का तापमान गिर रहा है। जिससे कुछ राहत मिलने वाली है।

फतेहाबाद शहर में सबसे अधिक डेंगू के मरीज

जिले में डेंगू के केसों की संख्या का जिक्र करे तो 85 से अधिक है। वहीं टोहाना व रतिया में कुछ ही मरीज मिले है। फतेहाबाद शहर में सफाई अच्छी न होने व जगह-जगह पानी भरा होने के कारण यह दिक्कत आई है। शहर के अग्रवाला कालोनी में 30 मरीज आ चुके है। ऐसे में इस कालोनी में लोग भी जाने से डर रहे है। स्वास्थ्य विभाग खुद मान रहा है कि अग्रवाल कालोनी में सबसे अधिक केस आ रहे है। पिछले पांच छह दिनों के अांकड़ों का जिक्र करे तो महिलाओं व युवाओं की संख्या सबसे अधिक रही है। ऐसे में युवा सबसे अधिक लापरवाही बरत रहे है।

शुक्रवार को ये मिले मरीज

फतेहाबाद के अग्रवाल कालोनी में 10 साल की लड़की।

नागरिक अस्पताल के क्वाटर के पास 60 साल की बुजुर्ग महिला।

ठाकर बस्ती में 20 साल की लड़की।

अग्रवाल कालोनी में 34 साल की महिला।

नहर कालोनी में 17 साल का युवक।

शहर के कैलाश कालोनी में 51 साल का अधेड़ व्यक्ति।

शहर के सतीश कालोनी में 26 साल का युवक।

इन आंकड़ों पर डाले नजर

जिले में अब तक मिले मरीज : 105

अस्पताल में भर्ती मरीज : 20

अस्पताल में सैंपल देने के दौरान पाजिटिव मिले : 85

स्वास्थ्य विभाग ने लिए अब तक सैंपल : 763

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने ये किया सर्वे

जिले में मिले केस : 7

घरों का किया सर्वे : 167

घरों में मिला लारवा : 4

घरों में कुलर, फ्रीज ट्रे व पानी टंकी की जांच : 501

नोटिस जारी हुआ : 4

पिछले छह सालों में डेंगू व मलेरिया के ये मिले थे मरीज

वर्ष डेंगू मरीज मलेरिया मरीज

2015 189 992

2016 38 368

2017 419 107

2018 56 02

2019 29 05

2020 35 04

2021 105 02 अब तक

नोट: चिकनगुनिया के अब तक 5 मरीज मिल चुके है।

डेंगू के ये हैं लक्षण

-आंख के पिछले भाग में दर्द।

-मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द।

-तेज बुधार आना।

-सिर के अगले हिस्से में तेज दर्द।

-----------

पिछले एक दो दिनों में कम मरीज आ रहे है। हमारी टीम लगातार सर्वे कर रही है। लोगों से अपील है कि अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दे। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है और साफ पानी में पनपता है। ऐसे में हमें साफ पानी का भी ध्यान रखना है।

डा. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी