Dengue Alert: झज्जर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, जल स्त्रोतों में मिल रहा मच्छर का लार्वा

झज्जर स्वास्थ्य विभाग ने कुल 1 लाख 2 हजार 10 घरों की जांच की। जिसमें से 1822 घरों में मच्छर का लार्वा मिला। 26 हजार 803 कूलर की जांच की और 576 में मच्छर का लार्वा पाया। 56 हजार 404 टंकियों की जांच हुई।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 08:05 AM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 08:05 AM (IST)
Dengue Alert: झज्जर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, जल स्त्रोतों में मिल रहा मच्छर का लार्वा
डेंगू का बढ़ता प्रकोप स्वास्थ्य विभाग ही नहीं आमजन के लिए भी चिंता का विषय बना।

झज्जर, जागरण संवाददाता। झज्जर में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि घरों में ही स्वास्थ्य का दुश्मन पल रहा है। जो खुद घरवालों ही नहीं आस पड़ोसियों के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक सिद्ध हो रहा है। एंटी लार्वा एक्टिविटी के दौरान साफ हो रहा है कि घरों में अभी भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मच्छर का लार्वा पैदा हो रहा है। जिसका असर यह हुआ कि लोग मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। जो स्वास्थ्य विभाग ही नहीं आमजन के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है। बढ़ते डेंगू के मरीजों को देखते हुए लोगों को खुद जागरूक होना होगा।

53 लोगों को नोटिस भी थमाया

नवंबर माह की बात करें तो अब तक एंटी लार्वा एक्टिविटी के तहत स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों ने कुल 8047 घरों की जांच की गई। इसमें से 109 घरों में मच्छर का लार्वा मिला। वहीं 1140 कूलर की जांच हुई और 9 में मच्छर का लार्वा मिला। कुल 4903 टंकियों की जांच की गई, जिनमें से 49 टंकियों में मच्छर का लार्वा मिला। 4024 कंटेनर की जांच हुई और 21 में मच्छर का लार्वा पाया। 1489 होदियों की जांच हुई, इनमें से 26 में मच्छर का लार्वा मिला। 540 फ्रीज की ट्रे जांची गई और 6 में मच्छर का लार्वा मिला। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 199 ग्रुप बैठकें हुई। जिसमें लोगों को मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर जागरूक किया। साथ ही 53 लोगों को नोटिस भी थमाया गया।

स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों ने 2 हजार 657 ग्रुप बैठक की

वहीं अक्टूबर माह की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग ने कुल 1 लाख 2 हजार 10 घरों की जांच की। जिसमें से 1822 घरों में मच्छर का लार्वा मिला। 26 हजार 803 कूलर की जांच की और 576 में मच्छर का लार्वा पाया। 56 हजार 404 टंकियों की जांच हुई और 824 में मच्छर का लार्वा पाया गया। 45 हजार 438 कंटेनर की जांच की गई, जिनमें से 422 में मच्छर का लार्वा मिला। 19 हजार 434 होदियों की जांच हुई और 495 में मच्छर का लार्वा मिला। 7 हजार 965 फ्रीज की ट्रे चेक की, जिनमें से 179 में मच्छर का लार्वा मिला। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों ने 2 हजार 657 ग्रुप बैठक की। वहीं 1427 लोगों को नोटिस भी थमाए।

chat bot
आपका साथी