Dengue Alert: बहादुरगढ़ में डेंगू का खतरा बढ़ा, निरीक्षण के दौरान घरों में मिला लार्वा, 63 को थमाए नोटिस

स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम के लिए गतिविधि चलाई जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यदि लोग घरों के अंदर और आसपास में मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए गंभीर हो तो स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:08 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:08 PM (IST)
Dengue Alert: बहादुरगढ़ में डेंगू का खतरा बढ़ा, निरीक्षण के दौरान घरों में मिला लार्वा, 63 को थमाए नोटिस
बहादुरगढ़ में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 52 पर पहुंची।

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। इन दिनों डेंगू के बढ़ते मामलों के लिए लोगों की लापरवाही भी सामने आ रही है। केस निरंतर बढ़ रहे हैं। जिले में मंगलवार को पांच नए केस मिले। इनमें से तीन बहादुरगढ़ के सेक्टर छह में मिले हैं। इनके साथ ही जिले में कुल संख्या 57 पर पहुंच गई है। ऐसे में विभागीय टीमें भी घरों का निरीक्षण कर रही हैं। इसमें घरों के अंदर मच्छर का लार्वा मिल रहा है। हाल ही में दो दिनों की बरसात के बाद इस जानलेवा बीमारी का खतरा बढ़ गया है। एक दिन पहले ही बहादुरगढ़ मेें डेंगू के आठ नए केस मिले। इससे कुल संख्या 52 पर पहुंच गई है।

लापरवाही से भी बढ़ रहा है डेंगू

डेंगू का मच्छर इन दिनों सक्रिय है, लेकिन उसके पनपने के पीछे लोगों की लापरवाही भी वजह बन रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू की रोकथाम के लिए जो गतिविधि चलाई जा रही है। उसमें ऐसा ही कुछ मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यदि लोग घरों के अंदर और आसपास में मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए गंभीर हो तो स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है।

यह है विभागीय गतिविधि की रिपोर्ट

विभागीय टीमों द्वारा मंगलवार को जिले में 4649 घरों को चेक किया गया। इनमें से 78 घरों में लार्वा मिला। इसमें 1247 कूलर चेक किए गए। 49 कूलरों में लार्वा पाया गया। 2421 टंकी चेक की गई। 85 टंकी में लार्वा पाया गया। 2288 कंटेनर चेक किए गए। इनमें से 98 के अंदर लार्वा मिला। 888 होदी चेक की गई। इनमें से 33 के अंदर लार्वा मिला। 319 फ्रीजों की ट्रे चेक की गई। इनमें से दो के अंदर लार्वा मिला। 63 लोगों को नोटिस जारी किए गए।

झज्जर के डिप्टी सिविल सर्जन एंव नोडल अधिकारी डा. सरिता गौरी के अनुसार

लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। विभाग भी पूरी गंभीरता के साथ जुटा हुआ है। घरों के अंदर मच्छर का लार्वा मिलना नागरिकों की लापरवाही को दर्शा रहा है।

chat bot
आपका साथी