Dengue Alert: फतेहाबाद में डेंगू का खतरा बढ़ा, सरकारी अस्पताल में डाक्टरों की कमी, मरीज परेशान

फतेहाबाद के आर्यभट्ट व लेखराज स्कूल में लार्वा मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में सहयोग देने वाला नप कार्यालय में भी डेंगू का लार्वा मिला है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें भी नोटिस जारी कर दिया गया है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:36 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:36 PM (IST)
Dengue Alert: फतेहाबाद में डेंगू का खतरा बढ़ा, सरकारी अस्पताल में डाक्टरों की कमी, मरीज परेशान
फतेहाबाद में शुक्रवार को 26 डेंगू के मरीज मिले।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। फतेहाबाद में डेंगू का डंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग की चुस्ती भी अब इस बीमारी पर असर नहीं डाल रही हैं। पिछले तीन दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को कम मरीज मिले है। लेकिन इतना नहीं कि राहत मिल सके। शुक्रवार को जिले में 26 डेंगू के मरीज मिले है। वहीं दो स्कूलों में भी डेंगू का लार्वा मिला है। जिससे स्वास्थ्य विभाग भी परेशान है।

जिले के आर्यभट्ट व लेखराज स्कूल में लार्वा मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में सहयोग देने वाला नप कार्यालय में भी डेंगू का लार्वा मिला है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें भी नोटिस जारी कर दिया गया है। नप कार्यालय में कबाड़ पड़ा है। यहां पर मच्छर मिले है। यहीं कारण है कि आधे से कर्मचारी बीमार चल रहे है।

प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से लिए जो रहे हैं हजारों रुपये

जिले में अब तक डेंगू का आंकड़ा 314 हो गया है। वर्ष 2017 में जिले में डेंगू के 419 मरीज मिले थे। उसके बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य विभाग भी नहीं समझ पा रहा है कि डेंगू के मरीज आए तो आए कहां से। फतेहाबाद शहर में अब तक 200 डेंगू के केस मिले है। ऐसे में फतेहाबाद शहर पूरे जिले में हाटस्पाट बना हुआ है। वहीं मरीजों को प्लेटलेट्स तक नहीं मिल रहे है। नागरिक अस्पताल में मशीन न होने के कारण खून से प्लेट्लेट्स को अलग नहीं किया जा रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से 10 से 15 हजार रुपये लिए जा रहे है।

प्राइवेट अस्पताल में बेड तक नहीं खाली

डेंगू के साथ वायरल बुखार ने भी अटैक कर दिया है। प्राइवेट अस्पताल फूल है। इस समय दहिया व सिंगला प्राइवेट अस्पताल में मरीजों की संख्या सबसे कम है। यहां पर क्षमता से अधिक बेड लगाए गए है। पहले बालकनी में मरीजों के बैठने के लिए कुर्सी होती थी, लेकिन अब एक्सट्रा बेड लगा दिए गए है। ऐसे में संक्रमण बढ़ने का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को इन अस्पतालों का निरीक्षण करना होगा।

जिले में यहां मिले डेंगू के मरीज

भाटिया कालोनी में 10 साल का बालक।

लंग मुहल्लो में 50 साल का व्यक्ति।

29 साल का युवक मार्केट कमेटी फतेहाबाद।

गांव नाढ़ोड़ी में 31 साल की महिला।

शहर के रामदास मुहल्ला निवासी 61 साल की बुजुर्ग महिला।

शहर के गुरुनानकपुरा मुहल्ला निवासी 23 साल की महिला।

15 साल का बालक, शहर के गीता कालोनी।

गांव मताना का 29 साल का युवक।

16 साल की लड़की जगजीवनपुर मुहल्ला।

11 साल की लड़की रतिया गेट फतेहाबाद।

48 साल का व्यक्ति हरनाम कालोनी फतेहाबाद।

10 साल की लड़की अग्रवाल कालोनी फतेहाबाद।

7 साल की लड़की धर्मशाला रोड फतेहाबाद।

6 साल की लड़की काठमंडी फतेहाबाद।

28 साल का गांव रामसरा निवासी।

इन आंकड़ों पर डाले नजर

जिले में अब तक मिले मरीज : 314

अस्पताल में भर्ती मरीज : 51

अस्पताल में सैंपल देने के दौरान पाजिटिव मिले : 263

स्वास्थ्य विभाग ने लिए अब तक सैंपल : 1278

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने ये किया सर्वे

जिले में मिले केस : 26

घरों का किया सर्वे : 1964

घरों में मिला लारवा : 73

घरों में कुलर, फ्रीज ट्रे व पानी टंकी की जांच : 3418

नोटिस जारी हुआ : 73

पिछले छह सालों में डेंगू व मलेरिया के ये मिले थे मरीज

वर्ष डेंगू मरीज मलेरिया मरीज

2015 189 992

2016 38 368

2017 419 107

2018 56 02

2019 29 05

2020 35 04

2021 314 02 अब तक

नोट: चिकनगुनिया के अब तक 5 मरीज मिल चुके है।

डेंगू के ये हैं लक्षण

आंख के पिछले भाग में दर्द।

मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द।

तेज बुखार आना।

सिर के अगले हिस्से में तेज दर्द।

फतेहाबाद के सिविला सर्जन वीरेश भूषण के अनुसार

दो स्कूलों में डेंगू का लार्वा मिला है। उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। पिछले तीन दिनों की अपेक्षा कुछ राहत है। लेकिन लोगों को जागरूक होना होगा। आसपास पानी इकट्ठा न होने दे। नियमों का पालन करेंगे तो इस बीमारी पर अंकुश लग जाएगा।

chat bot
आपका साथी