दिल्ली पुलिस के जवान ने रोहतक में फंदा लगाकर दी जान, सेना से रिटायर होने के बाद दिल्ली पुलिस में हुए थे भर्ती

दिल्ली पुलिस के जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि आत्म्हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। मूलरूप से आसन गांव का प्रवेंद्र अपने परिवार के साथ रोहतक की राजेंद्र नगर कालोनी में रहता है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 12:24 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 12:24 PM (IST)
दिल्ली पुलिस के जवान ने रोहतक में फंदा लगाकर दी जान, सेना से रिटायर होने के बाद दिल्ली पुलिस में हुए थे भर्ती
दिल्‍ली पुलिस के जवान के रोहतक में आत्‍महत्‍या करने का मामला सामने आया है

जागरण संवाददाता, रोहतक। हिसार शहर के राजेंद्र नगर में दिल्ली पुलिस के जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि आत्म्हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। मूलरूप से आसन गांव का रहने वाला 50 वर्षीय प्रवेंद्र अपने परिवार के साथ शहर की राजेंद्र नगर कालोनी में रहता है। जो कुछ साल पहले सेना से रिटायर हो गया था और फिलहाल में दिल्ली पुलिस में हवलदार के पद पर नौकरी कर रहा था। उसकी ड्यूटी दिल्ली के मुखर्जी नगर में चल रही थी। वीरवार देर रात उसने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

कुछ देर बाद स्वजनों को मामले का पता चला। जिसके बाद उन्होंने उसे नीचे उतारना चाहा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पता चलने पर सुखपुरा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जांच की। एफएसएल इंचार्ज डा. सरोज दहिया मलिक को भी मौके पर बुलाया गया। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में परिवार के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। आत्महत्या की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर वजह का पता कर रही है।

आसपास के लोगों की मानें तो प्रवेंद्र काफी हंसमुख था। रात के समय भी वह गली में अपने पड़ोसी के साथ खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। उस समय भी ऐसा कुछ नहीं लगा कि वह ऐसा कोई कदम उठा सकता है। प्रवेंद्र के परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। गौरतलब है कि बुधवार देर रात भी कुआं मुहल्ले में एक युवक ने कमरे की खिड़की पर बेल्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस मामले में भी वजह का कोई पता नहीं चल सका था। उसकी जांच इंद्रा कालोनी चौकी पुलिस कर रही है।

chat bot
आपका साथी