उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लिए मेट्रो का ऑनलाइन सर्वे आज से, 14 बिंदुओं पर मांगी यात्रियों से राय

दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन करीब 30 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मेट्रो महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हालांकि भीड़ बढ़ने के साथ मेट्रो में कुछ समस्याएं भी आने लगी हैं। इसे सर्वे में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:52 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:52 PM (IST)
उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लिए मेट्रो का ऑनलाइन सर्वे आज से, 14 बिंदुओं पर मांगी यात्रियों से राय
पहले 13 बिंदुओं पर होता था सर्वे, कोरोना महामारी दौरान के अनुभवों को लेकर भी यात्रियों से मांगी उनकी राय

बहादुरगढ़, जेएनएन। दिल्ली मेट्रो कितनी बेहतर सेवा देती है, इसमें क्या कमी हैं या इसे सुधारने के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं, इसको लेकर आप भी अपनी राय दे सकते हैं। सोमवार से यह सर्वे शुरू हो रहा है, जो नौ मई तक चलेगा। मेट्रो की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर कोई भी व्यक्ति इस सर्वे में भाग लेकर मेट्रो के बारे में अपनी राय दे सकता है। तीन से पांच मिनट के ऑनलाइन सर्वेक्षण में लोगों से 14 बिंदुओं पर राय मांगी गई है। पहले इस वार्षिक सर्वे में 13 बिंदुओं पर राय मांगी जाती थी, पहली बार कोरोना महामारी दौरान के अनुभवों को लेकर भी राय मांगी गई है। ऐसे में इस बार 14 बिंदुओं पर लोगों से राय मांगी गई है।

दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन करीब 30 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मेट्रो महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हालांकि, भीड़ बढ़ने के साथ मेट्रो में कुछ समस्याएं भी आने लगी हैं। इसे को ध्यान में रखते हुए सर्वे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार सर्वे में मेट्रो की उपलब्धता, उसकी पहुंच, सुविधाओं का आसानी से इस्तेमाल करने, मेट्रो कोच में भीड़, सुरक्षा और विश्वसनीयता आदि बातों पर यात्रियों से जानकारी जुटाई जाएगी। दुनिया भर के मेट्रो रेल संस्थानों के मानक संगठन कॉमेट और नोवा की प्रबंधक एजेंसी ट्रांसपोर्ट स्ट्रेटजी सेंटर (टीएससी) की ओर से यह ग्राहक संतुष्टि सर्वे कराया जा रहा है।

इस तरह का सर्वे विश्व के कुछ अन्य शहरों में भी किया जाता है। दिल्ली मेट्रो की सर्वे रिपोर्ट आने के बाद इसकी अंतरराष्ट्रीय सर्वे रिपोर्ट से तुलना की जाएगी। पिछले सालों भी इस तरह का सर्वे किया गया था। डीएमआरसी के अनुसार वर्ष 2014 से दिल्ली मेट्रो इस सर्वे में हिस्सा ले रही है। इसका मकसद यह पता लगाना हैं? कि मेट्रो में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से यात्री कितने संतुष्ट हैं? वे किन सुविधाओं में और सुधार चाहते हैं? सोमवार से शुरू होने वाले सर्वे के दौरान यात्रियों से मेट्रो ट्रेनों की उपलब्धता, स्टेशनों तक पहुंचने की सुगमता, मेट्रो का अासानी से इस्तेमाल, यात्रा के दौरान सूचना देने की सुविधा, विश्वसनीयता, कस्टमर केयर, ट्रेनों में आरामदायक सफर, भीड़ व सुरक्षा से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे, ताकि उनके सुझावों से मेट्रो सेवा की गुणवत्ता को और सुधारा जा सके। यह सर्वेक्षण दोनों भाषाओं हिंदी व अंग्रेजी में उपलब्ध रहेगा।

इन बिंदुओं पर मांगी गई राय

- समग्र संतुष्टि

- उपलब्धता

- पहुंच

- भरोसा

- सूचना उपलब्धता

- सेवा गुणवत्ता

- ग्राहक सेवा

- संरक्षा/सुरक्षा

- उपयोग में आसानी

- यात्रा पूर्व और यात्रा के दौरान सूचना उपलब्धता

- सुविधा

- भीड़भाड़

- सुरक्षा

- कोविड महामारी के दौरान अनुभव

..

दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेट संचार ट्रांसपोर्ट अधिशासी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि स्ट्रेटजी सेंटर द्वारा यह सर्वे विश्व भर की चुनिंदा मेट्रो में एक साथ किया जाता है, ताकि दुनिया भर के मेट्रो यात्रियों की राय मिल सके। इससे दुनिया भर के मेट्रो सिस्टम आने वाले समय में यात्रियों के सुझाव का आदान प्रदान कर अपनी सेवा की गुणवत्ता में और सुधार कर सकेंगे।

chat bot
आपका साथी