मेट्रो ग्रीन लाइन पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, मेट्रो ट्रेन के समय में हुआ बदलाव

दिल्ली मेट्रो ग्रीन लाइन के समय में बदलाव किया गया है। ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन से इंद्रलोक के लिए सुबह सात बजे तो कीर्ति नगर के लिए सात बजकर 18 मिनट पर मेट्रो मिलेगी। हाल्ट प्लेटफार्म के निर्माण की वजह से समय में बदलाव किया गया है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:10 AM (IST)
मेट्रो ग्रीन लाइन पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, मेट्रो ट्रेन के समय में हुआ बदलाव
बहादुरगढ़ के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से एक घंटा देरी से मेट्रो सेवा चालू होगी।

बहादुरगढ़, जेएनएन। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से ग्रीन लाइन पर हाल्ट प्लेटफार्म के निर्माण की वजह से शुक्रवार रात से बहादुरगढ़ में मेट्रो ट्रेनों के समय में बदलाव हो गया है। पहले से प्रस्तावित समय के अनुसार अब यहां के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से एक घंटा देरी से मेट्रो सेवा चालू होगी।

पहले छह बजे ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से इंद्रलोक के लिए ट्रेन चलती थी। वहीं, अब नए समय के लागू होने के बाद शनिवार से सुबह सात बजे पहली मेट्रो चलेगी। वहीं कीर्तिनगर के लिए सुबह सात बजकर 18 मिनट पर मेट्रो ट्रेन चलेगी। रात के समय में भी आखिरी मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। अब रात को इंद्रलोक के लिए नौ बजे तथा कीर्ति नगर के लिए नौ बजकर 10 मिनट पर आखिरी ट्रेन चलेगी। रविवार के समय इंद्रलोक के लिए सुबह 8 बजे तो कीर्ति नगर के लिए 8 बजकर 18 मिनट पर मेट्रो चलेगी। शुक्रवार रात से लागू हुई यह समयसारिणी अब 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगी।

नौकरीपेशा लोगों को करना पड़ेगा परेशानी का सामना

नई समयसारिणी से नोएडा, वैशाली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद व अन्य दूरदराज क्षेत्रों में नौकरी करने के लिए जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोरोना की वजह से मेट्रो 50 फीसद क्षमता के साथ चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। बहादुरगढ़ के स्टेशनों पर सुबह लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं और आधा से एक घंटे में यात्रियों को मेट्रो की सवारी मिल पाती है। ऐसे में अब एक घंटा देरी से मेट्रो चलेगी तो दूरदराज जाने वाले यात्रियों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। या फिर मेट्रो से ही जाएंगे तो कार्यालयों में देरी से पहुंचने के लिए विवश होना पड़ेगा।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी