उकलाना मंडी : नकली जेई बन कर मुनीम से 3160 रुपये की ठगी, बिजली निगम ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
नई अनाज मंडी में एक दुकान पर काम करने वाले मुनीम से एक व्यक्ति ने खुद को बिजली विभाग का जेई बता कर नकदी ऐंठ ली। बिजली निगम ने उस नकली जेई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।
संवाद सहयोगी, उकलाना मंडी : नई अनाज मंडी में एक दुकान पर काम करने वाले मुनीम से एक व्यक्ति ने खुद को बिजली विभाग का जेई बता कर नकदी ऐंठ ली। बिजली निगम ने उस नकली जेई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।
सब डिविजन उकलाना में कार्यरत कर्मचारी देवीलाल धामू ने बताया कि बीते 16 अक्टूबर को नई अनाज मंडी में कर्मवीर कुंडू से एक अज्ञात व्यक्ति मिला। उसने स्वयं को बूढ़ाखेड़ा पावर हाउस में बिजली निगम का जेई बताया। मुनीम के फोन में गलत नंबर सेव कर दिया। मुनीम ने बताया कि दोपहर में पवन के साथ खाना खाने गया था। तभी उस नकली जेई ने फोन पर कहा कि एसडीओ का फोन आया है। बिजली बोर्ड के कर्मचारी देवीलाल धामू ने कहा कि बैंक ड्राफ्ट बनवाने के लिए 3160 रुपये उसके पास से ले ले। मुनीम ने उसे रुपये दे दिए। बैंक में जाकर मुनीम ने जब ड्राफ्ट के बारे जानकारी लेनी चाही तो पता चला कि कोई ड्राफ्ट नहीं बनवाया गया है। नकली जेई नकदी लेकर फरार हो गया। उन्होंने इसकी सूचना देवी लाल को दी। जेई चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।