रोहतक से चंडीगढ़ जाने के लिए बस का समय तय, बाकी रूटों के लिए सवारियों की संख्‍या पर निर्भर

रोहतक के रोडवेज बेड़े में 200 के करीब बसें हैं। लेकिन इस समय डिपो से बाहर रूटों पर केवल 30 बसें ही जा पा रही हैं। लाॅकडाउन में सवारियों की कमी के चलते रोडवेज ने सभी रूटों की समयसारिणी को भंग कर दिया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 02:11 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 02:11 PM (IST)
रोहतक से चंडीगढ़ जाने के लिए बस का समय तय, बाकी रूटों के लिए सवारियों की संख्‍या पर निर्भर
रोहतक से दिन भर में केवल 30 बसें ही जाती हैं रूट पर, डिपो में है 200 बसों का बेड़ा

रोहतक, जेएनएन। कोरोना काल के चलते हरियाणा में जारी लॉकडाउन में आपात स्थिति के लिए चंडीगढ़ जाने वालों के लिए काम की खबर यह है कि रोडवेज विभाग चंडीगढ़ के लिए सुबह दो बसें भेजता है। रोहतक डिपो की ओर से सुबह 5:05 व 5:40 बजे बसें चंडीगढ़ जाती हैं। केवल इसी रूट पर ही डिपो की ओर से समय तय किया गया है ताकि आपात स्थिति में लोगों को प्रदेश की राजधानी पहुंचने में मदद मिल सके।

रोहतक के रोडवेज बेड़े में 200 के करीब बसें हैं। लेकिन इस समय डिपो से बाहर रूटों पर केवल 30 बसें ही जा पा रही हैं। लाॅकडाउन में सवारियों की कमी के चलते रोडवेज ने सभी रूटों की समयसारिणी को भंग कर दिया है। अब मुख्य रूटों के काउंटर पर बस लगा दी जाती है तथा 20 से अधिक सवारी होने पर बसे को भेज दिया जाता है। वहीं इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के फार्मूले का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बस में 25 से अधिक सवारियों को नहीं बैठाया जा रहा है। इसके अलावा रूटों पर जाने वाली बसों को हर रोज सैनिटाइज भी किया जा रहा है।

प्रशासन को सौंपी पांच मिनी बस

रोडवेज विभाग की ओर से पांच मिनी बसें प्रशासन को दी गई हैं। जिन्हें एंबुलेंस के तौर पर प्रयोग में लाया जा रहा है। प्रत्येक बस में चार मरीजों को लेटाने की सुविधा तैयार की है। कोरोनाकाल के दौरान ये बसें प्रशासन के पास ही रहेंगी। वहीं अब शहर के रूट भी रोडवेज की तरफ से बंद कर दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी