सिरसा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति, सास, ससुर व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

सिरसा के गांव नरेलखेड़ा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पिता ने ससुरालजनों पर उसकी बेटी का गला घोंट कर हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:19 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 11:19 AM (IST)
सिरसा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति, सास, ससुर व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
सिरसा में एक महिला की मौत का मामला विवादों में है

जागरण संवाददाता, सिरसा : सिरसा के डिंग थाना क्षेत्र के गांव नरेलखेड़ा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतका के पिता ने ससुरालजनों पर उसकी बेटी का गला घोंट कर हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर स्वजनों को सौंप दिया है। मृतका के एक पांच महीने का बेट है।

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के बठिंडा जिले के थाना संगत के गांव पथराला निवासी पम्मा राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी रजनी की शादी 20 सितंबर 2020 को नरेलखेड़ा निवासी संदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बेटी के एक पांच महीने का बेटा है। उसने बताया कि शादी के बाद उसकी लड़की रजनी को उसका पति संदीप, ससुर जंगीर सिंह व सास पालो बाई लड़ाई झगड़ा करते थे व तंग परेशान करते थे।

पम्मा राम ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे उसकी बेटी रजनी ने उसे फोन कर कहा कि उसे आकर ले जाओ, उसका पति, सास , ससुर उसे परेशान करते हैं। उसके बाद उसकी बेटी ने फोन काट दिया। करीब 15 मिनट बाद उसकी लड़की के ससुर जंगीर सिंह का उसके पास फोन आया और उससे कहा कि रजनी को अटैक आ गया है। यह सूचना मिलने के बाद वह अपनी पत्नी कर्मजीत व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नरेलखेड़ा पहुंचा। जहां उसकी बेटी रजनी की लाश पड़ी थी।

पम्मा राम ने बताया कि जब उन्होंने गौर से देखा तो उसकी बेटी रजनी के गले पर नील के निशान थे। उसने शक जताया कि उसके दामाद संदीप, ससुर जंगीर सिंह व सास पालो देवी व अभय सिंह निवासी नरेलखेड़ा ने उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलने पर डिंग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कश्मीरी लाल ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

chat bot
आपका साथी