Fatehabad Missing Case: फतेहाबाद से लापता हुए दो दोस्त, पंजाब की भाखड़ा नहर में मिले दोनों के शव

फतेहाबाद से गायब हुए दो दोस्तों के शव तीन दिन बाद बुधवार को पंजाब के जिला मानसा के गांव झनीर में भाखड़ा नहर में मिले। पंजाब पुलिस ने जाखल पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में रोष फैल गया।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 11:32 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 11:32 AM (IST)
Fatehabad Missing Case: फतेहाबाद से लापता हुए दो दोस्त, पंजाब की भाखड़ा नहर में मिले दोनों के शव
फतेहाबाद से लापता हुए दो युवकों का शव पंजाब के जिला मानसा के झनीर में मिला।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। जाखल शहर की नई बस्ती में रहने वाले दो युवक 26 सितंबर की शाम को घर से लापता हो गए थे। दोनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर गए थे। जिनकी बाइक भाखड़ा नहर किनारे पर मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी। तीन दिन बाद बुधवार को दोनों युवकों का शव पंजाब के जिला मानसा के गांव झनीर में भाखड़ा नहर में मिले। पंजाब पुलिस ने जाखल पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में रोष हो गया। स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना का घेराव कर दिया और आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

दोनों में थी गहरी दोस्ती

जानकारी के अनुसार जाखल की नई बस्ती निवासी 22 वर्षीय मोंटी व 22 वर्षीय मुनीष कुमार में गहरी दोस्ती थी। दोनों दिनभर साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक रविवार देर शाम के समय घर से गए थे। करीबन रात 9 बजे तक घर पर ना आने के कारण स्वजनों द्वारा पुलिस में देर रात को ही शिकायत दर्ज करवा दी थी। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है। परिवारिक जानकारी के मुताबिक बता दे कि दोनों युवकों में अच्छी दोस्ती थी, वह रविवार करीबन 8 बजे के पास वह दोनों घर से गए है। परिवार के सदस्यों ने काफी समय तक वह घर पर ना आने से उनकी तलाश शरू कर दी थी। यहां तक कि दोनों युवकों के मोबाइल भी 9 बजे के आसपास बंद हो गए।

पंजाब में मिला शव

पिछले दो दिनों से जाखल पुलिस भाखड़ा नहर में युवकों की तलाश कर रही थी। गांव म्योंद कलां के पास भाखड़ा किनारे मोटरसाइकिल के साथ साथ मोंटी कुमार का चश्मा व मुनीष कुमार का मास्क भी मिला था। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शरू कर दी थी। मंगलवार रात को पंजाब के जिला मानसा के गांव झनीर के पास दो युवकों का शव मिला था। जाखल पुलिस ने पहले ही पंजाब पुलिस को सूचित कर दिया था।

स्वजनों ने थाना का किया घेराव

दोनों युवकों के शव एक साथ मिलने के बाद स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। स्वजनों ने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी। दोनों साथ रहते थे ऐसे में किसी ने हत्या की है। बुधवार सुबह लोग थाना में पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि पुलिस इस मामले में गहनता से जांच करते हुए हत्या का मामला दर्ज कर। वहीं पुलिस ने लोगों को समझाया कि पुलिस मामले की जांच करी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

क्या कहते है थाना प्रभारी

जाखल थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर नहर में युवकों की तलाश शुरू कर दी थी। दोनों युवकों के शव पंजाब में मिल गए है। पुलिस पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई करेगी।  

chat bot
आपका साथी