ससुराल में खाली प्लाट में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पत्नी सहित छह पर हत्या का केस दर्ज

मुख्यत गांव सीसर-खरबला निवासी 38 वर्षीय मोहम्मद शरीफ का शव पेड़ पर लटका मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:46 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:46 PM (IST)
ससुराल में खाली प्लाट में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पत्नी सहित छह पर हत्या का केस दर्ज
ससुराल में खाली प्लाट में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पत्नी सहित छह पर हत्या का केस दर्ज

फोटो - 76, 79

जागरण संवाददाता, हिसार: मुख्यत: गांव सीसर-खरबला निवासी 38 वर्षीय मोहम्मद शरीफ खान का शव शनिवार सुबह गीता कालोनी में उसकी ससुराल में एक खाली प्लाट में नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भाई बशीर खान ने बताया कि जरीना की बहन रवीना से उसकी शादी हुई थी। रवीना भी पांच-छह महीने से अपने मायके में ही रह रही है। बशीर खान का आरोप है कि शरीफ खान को उसके ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मार डाला है और उसके बाद फंदे पर लटका दिया। बशीर ने बताया कि शरीफ की कमर, टांग सहित पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतक मोहम्मद शरीफ खान के भाई बशीर खान के बयान पर मृतक की पत्नी सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

पत्नी और बेटे से मिलने आया था मोहम्मद शरीफ

मृतक मोहम्मद शरीफ खान के भाई बशीर खान ने बताया कि शरीफ खान की शादी करीब 11 साल पहले हिसार की गीता कालोनी निवासी जरीना से की थी। शरीफ खान का एक साढ़े आठ साल का बेटा है। लेकिन आपस में मनमुटाव के चलते दो साल से जरीना अपने मायके में रह रही है। बशीर ने बताया कि वीरवार को दोपहर बाद शरीफ खान उनसे मिलने ससुराल आया था। उसके बाद रविवार सुबह करीब पौने सात बजे उसके ताऊ के बेटे जफर के पास शरीफ खान के साले समीर ने फोन कर बताया कि शरीफ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यहां आकर उसे संभाल लो। बशीर खान ने बताया कि जब वह यहां पहुंचे तो शरीफ का शव गाड़ी में था। शहर में रहने की बात पर पहले भी हो चुकी है मारपीट

बशीर खान ने बताया कि उसकी और शरीफ की पत्नी गांव में रहना पसंद नहीं करती थी। वह अक्सर शहर में रहने की बात करती थी। जबकि वे शहर में नहीं रहना चाहते थे। इसी बात पर उनका आपसी झगड़ा चल रहा था। बशीर ने बताया कि वह और शरीफ जब भी अपनी पत्नियों से मिलने हिसार आते थे। तब-तब उनके साथ ससुराल वाले मारपीट करते थे। मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने बशीर खान के बयान पर उसकी पत्नी रवीना, शरीफ की पत्नी जरीना, सास बिमला, ससुर फूलदीन, साला समीर और प्रमोद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

वर्जन -

मामले में स्वनजों के बयान पर शरीफ खान के ससुराल के छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम अग्रोहा में करवाया जाएगा

- इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, इंचार्ज, आजाद नगर थाना।

chat bot
आपका साथी