रोहतक के मदीना गांव की महिला का ससुराल में लटका मिला शव, स्‍वजन बोले- हत्‍या की है

मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसकी हत्या की है। ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को मायके पक्ष के लोग रोहतक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार के कार्यालय पर भी पहुंचे।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:56 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:56 AM (IST)
रोहतक के मदीना गांव की महिला का ससुराल में लटका मिला शव, स्‍वजन बोले- हत्‍या की है
रोहतक की महिला का शव ससुराल में लटका मिला है

जागरण संवाददाता, रोहतक : मदीना गांव की रहने वाली महिला की सोनीपत जिले के भैंसवाल कलां गांव में फांसी लगने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसकी हत्या की है। ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को मायके पक्ष के लोग रोहतक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार के कार्यालय पर भी पहुंचे।

मदीना गांव की रहने वाली अनीता पत्नी नसीब ने बताया कि उसकी ननद गीता की शादी मई 2019 में सोनीपत के भैंसवाल कलां गांव निवासी मनीष के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे थे। गीता के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और जनवरी 2021 में उसके भाई नसीब की भी मौत हो गई थी। इसके बाद से ससुरालियों की मांग और भी ज्यादा बढ़ गई थी। वह आए दिन गीता के साथ मारपीट करने लगे थे।

वीरवार को ससुरालियों का फोन आया कि गीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। उन्होंने बताया कि फांसी ऊपर वाले कमरे में लगाई है, लेकिन जब मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे तो गीता नीचे के कमरे में मरी हुई मिली। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसकी हत्या की है। मायके पक्ष ने बताया कि शुक्रवार को गोहाना के अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम होगा। गीता के ममेरे भाई मनोज मलिक ने बताया कि ससुराल पक्ष तर्क दे रहा है कि फांसी लगाई है। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष ने मना कर दिया था कि नीचे ना उतारे। इसके बाद भी उनके पहुंचने से पहले ही शव को नीचे उतार दिया गया। इसके पीछे पूरी साजिश है।

chat bot
आपका साथी