Crime News: झज्जर में फांसी पर लटका मिला व्यक्ति का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

झज्जर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सदर थाना के एएसआइ राजेश ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि गांव सिलानी केशों के नानक वाला जोहड़ के पास एक व्यक्ति फांसी पर लटका हुआ है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:00 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:00 PM (IST)
Crime News: झज्जर में फांसी पर लटका मिला व्यक्ति का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
झज्जर में अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

झज्जर, जागरण संवाददाता। झज्जर के गांव सिलानी केशों में नानक वाला जोहड़ के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक के शव को देखकर लग रहा है कि करीब सप्ताहभर पहले फांसी लगाई होगी। जिस कारण शव गली-सड़ी हालात में हैं। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। शव को जिला अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखा गया है।

जांच अधिकारी के अनुसार

सदर थाना के एएसआइ राजेश ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि गांव सिलानी केशों के नानक वाला जोहड़ के पास एक व्यक्ति फांसी पर लटका हुआ है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जोहड़ के पास एक तरफ एरिया में शीशम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। वहां पर काफी कम लोगों का ही आवागमन था। इसलिए पहले किसी ने नहीं देखा। शव की हालत को देखते लग रहा है कि सप्ताहभर पहले फांसी लगाई होगी।

गली सड़ी हालत में मिला शव

जिस कारण सप्ताहभर फांसी के फंदे पर लटका रहने से शव की हालत भी गली-सड़ी हो चुकी है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान के लिए प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। ताकि मृतक की पहचान हो सके। वहीं आसपास के चौकी व थानों में भी इसकी सूचना दे दी है। सबसे पहले प्राथमिकता मृतक की पहचान करना है। जिससे मामले की तय तक जाया जा सके। प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45-50 वर्ष लग रही है। मृतक सफेद रंग के कुर्ता-पैजामा पहने हुए है और सिर पर सफेद रंग का तोलिया (परना) बांधे हुए हैं। शीशम के पेट पर रस्सी से फांसी का फंदा लगाया हुआ है। मृतक के शव को जिला अस्पताल में 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए रखा गया है। ताकि मृतक की पहचान हो सके।

chat bot
आपका साथी