झज्जर में नहीं थम रहा शव मिलने का सिलसिला, दो दिन में एक ही जगह से मिले दो लोगों के शव

वीरवार को अकेहड़ी मदनपुर स्थित पंप हाउस में करीब 30-35 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव मिला था। अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस में शुक्रवार को 70 वर्षीय बुजुर्ग का सड़ा-गला शव मिला। करीब एक माह से पानी में पड़ा होने की संभावना।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 04:34 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 04:34 PM (IST)
झज्जर में नहीं थम रहा शव मिलने का सिलसिला, दो दिन में एक ही जगह से मिले दो लोगों के शव
दोनों शवों की नहीं हो सकी है शिनाख्त। दोनों शव सड़ी-गली अवस्था में हैं।

हिसार/झज्जर, जेएनएन। झज्जर के साल्हावास खंड के अकेहड़ी मदनपुर गांव स्थित पंप हाउस में लगातार अज्ञात शव मिल रहे हैं। पिछले दो दिनों में दो अज्ञात लोगों के शव पंप हाउस से बरामद हो चुके हैं। मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। इनमें से एक महिला का शव है और दूसरा बुजुर्ग पुरुष का। बुजुर्ग का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ है। इससे पहले भी पंप हाउस में कई शव अज्ञात लोगों के शव मिले हैं।

पहले वीरवार को महिला का शव और फिर शुक्रवार को बुजुर्ग का शव पंप हाउस में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस दोनों अज्ञातों की पहचान के लिए कार्रवाई में जुटी हुई है। पहचान के लिए शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखा गया है। उसके बाद वारिसों का पता नहीं चलता है तो अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।

70 साल के बुजुर्ग का अर्धनग्न शव मिला

अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस में शुक्रवार को एक शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साल्हावास थाना के एएसआइ गजराज ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक की उम्र करीब 70 साल लग रही है। वहीं शव गली-सड़ी अवस्था में है, जिससे देखकर लग रहा है कि शव करीब एक माह से पानी में पड़ा है। इसलिए हालत खराब हो गई। 

मुंह में केवल दो दांत, दायां हाथ नहीं

मृतक बुजुर्ग के केवल दो दांत ही हैं और पैजामा पहने हुए है। मृतक बुजुर्ग का दायां हाथ कोहनी के आगे का नहीं है। मृतक के शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पहचान के लिए आसपास के पुलिस थानों में इसकी सूचना दी जा चुकी है। पुलिस पहचान के लिए प्रयास कर रही है। इधर, वीरवार को भी अकेहड़ी मदनपुर स्थित पंप हाउस में करीब 30-35 वर्षीय महिला का शव गली-सड़ी अवस्था में मिला था। उसकी भी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

chat bot
आपका साथी