बहू ने लगाया ऐसा इल्‍जाम कि अाहत ससुर ने काट लिया जननांग, सास ने भी कर ली थी खुदकुशी

रोहतक के सांपला क्षेत्र के एक गांव में पुत्रवधू ने ससुर पर दुष्‍कर्म करने का अाराेप लगाया। इससे आहत होकर ससुर ने अपना जननांग काट लिया।

By Edited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 01:47 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 11:06 AM (IST)
बहू ने लगाया ऐसा इल्‍जाम कि अाहत ससुर ने काट लिया जननांग, सास ने भी कर ली थी खुदकुशी
बहू ने लगाया ऐसा इल्‍जाम कि अाहत ससुर ने काट लिया जननांग, सास ने भी कर ली थी खुदकुशी

जेएनएन, रोहतक। जिले के सांपला क्षेत्र के एक गांव में पुत्रवधू के अारोप से आहत ससुर ने दिल दहला देने वाला कदम उठाया। ससुर ने बहू द्वारा दुष्कर्म का अारोप लगाने से दुखी होकर उसने अपना जननांग काट लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे तुरंत अस्‍पताल में भर्ती कराया गया और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। इससे पहले बहू के आरोप से दुखी होकर सास ने जान दे दी थी।

पुत्रवधु के आरोप से परेशान होकर सास-ससुर ने पिछले माह जहरीला पदार्थ खाकर भी आत्महत्या का प्रयास किया था। इसमें वृद्धा की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार भिवानी जिले के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी सांपला क्षेत्र के एक गांव में हुई है। पिछले माह पुत्रवधू ने अपने ससुरालियों पर मारपीट और ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सांपला थाने में मामला दर्ज करा दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने महिला के सास-ससुर और अन्‍य परिजनों से पूछताछ की। पुत्रवधू द्वारा दुष्‍कर्म के अाराेप से आहत सास और ससुर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे ससुर तो इलाज के बाद बच गया, लेकिन सास की मौत हो गई।

इसके बाद वृद्ध के दूसरे बेटे ने थाने में अपनी भाभी और उसके मायके वालों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। उन्‍होंने आरोप लगाया कि महिला ने ससुर पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाया है। पुलिस दोनों ही मामलों की गहनता से जांच कर रही थी कि बुधवार को वृद्ध ने ब्लेड से अपना जननांग काट लिया।

इसका पता चलने ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल में लेकर पहुंचे। उससे चिंताजनक हालत में भर्ती कराया गया।  वृद्ध के परिजनों का कहना है कि पुत्रवधू के झूठे आरोपों से तंग आकर ही उसने ऐसा किया। बताया जाता है कि इतने घटनाक्रम के बावजूद बहू अपने आराेप पर अडी हुई है। बहू और उसके मायके वालाें का आराेप है कि उसके ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्‍पीड़न कर रहे थे और उसके साथ मारपीट करते थे। ससुर ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया।

chat bot
आपका साथी