Haryana Weather News: हरियाणा में शीतलहर ढाएगी कहर, 5 जनवरी तक बारिश के आसार, फिर जमेगा पारा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अरब सागर की तरफ से नमी भरी हवा आ रही हैं जो हरियाणा पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना रही हैं। जिससे अगले तीन दिनों में बारिश के योग हैं वहीं तापमान में बढ़ोतरी होगी। 5 जनवरी के बाद तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 08:06 AM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 08:06 AM (IST)
Haryana Weather News: हरियाणा में शीतलहर ढाएगी कहर, 5 जनवरी तक बारिश के आसार, फिर जमेगा पारा
हरियाणा में होने वाली बूंदाबांदी फसलों के लिए अमृत के समान होगी, वहीं एक बार ठंड भी कम होगी

हिसार, जेएनएन। हरियाणा में पिछले दो दिनों से शून्य से नीचे चल रहे न्यूनतम तापमान ने अब हल्की बढ़त हासिल की है। बादलवाई शुक्रवार रात्रि से ही आसमान पर छाने लगी और शनिवार अल सुबह आई बारिश ने न्यूनतम तापमान को हल्का बढ़ाने का काम किया है। हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं प्रदेश के दूसरे शहरों में रात्रि तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। कुछ शहरों में तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। यह हल्की बारिश साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आई है।

दरअसल अरब सागर की तरफ से नमी भरी हवा आ रही हैं जो प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना रही हैं। जिससे अगले तीन दिनों में बारिश के योग बना रही हैं साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। 5 जनवरी के बाद तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही बादलवाई भी रहेगी। गौरतलब है कि इससे पहले नौ वर्ष बाद लगातार दो दिन माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

इस बार क्यों पड़ रही है रिकाॅर्ड तोड़ ठंड

दिसंबर माह में दो बार लगातार पश्चिमी विक्षोभ आए जिसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फवारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई थी। जिसके बाद उत्तर पश्चिमी हवा चलने के बाद मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर व सर्दी बढ़ी। वहीं मानसून की बारिश कम होने के कारण धरती में नमी कम है, इस कारण धरती का तापमान भी गिर रहा है।

तापमान में कैसे हुई है बढ़ोतरी

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के डा. मदन खिचड़ ने बताया कि दो दिन पहले दक्षिण पूर्वी से बदलकर पहाड़ों से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवा के चलने से रात्रि तापमान में गिरावट हुई है। जिससे तापमान माइनस में चला गया था। इसके साथ ही धुंध के कारण कारण वाहनों की रफ्तार थमी है। अब अगले तीन दिनों में बीच गरजचमक के साथ कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।

प्रदेश में विभिन्न शहरों में यह रहा तापमान

अंबाला- 14.6- 5.7

भिवानी- 17.3- 4.7

चंडीगढ़- 17.4- 6.1

फरीदाबाद- 19.0- 6.8

गुरुग्राम- 19.0- 5.0

हिसार- 14.0- 2.0

करनाल- 9.0- 5.8

कुरुक्षेत्र- 10.0- 5.0

नारनौल- 19.5- 8.0

रोहतक- 12.2- 7.8

सिरसा- 16.5- 7.7

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

chat bot
आपका साथी