सावधान! ठग रोजाना बना रहे लोगों को निशाना, रोहतक में दो लोगों के खाते किए साफ

रोहतक में ठकी के मामले बढ़ रहे हैं। अब साइबर ठगों ने दो लोगों को निसाना बनाया है। एक व्यक्ति के खाते से सवा लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को खबर तक नहीं लगी। वहीं एक अन्य व्यक्ति के खाते से 16 हजार निकाल लिए।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 11:39 AM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 11:39 AM (IST)
सावधान! ठग रोजाना बना रहे लोगों को निशाना, रोहतक में दो लोगों के खाते किए साफ
रोहतक में शास्त्री नगर और लेबर कालोनी निवासी दो लोगों से ठगी हुई।

जागरण संवाददाता, रोहतक। साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में शास्त्री नगर और लेबर कालोनी के रहने वाले दो लोगों के खातों से रकम निकाल ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं लोगों को इन ठगों से बचने के लिए जागरूक रहने की जरूरत है।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले प्रेम कुमार ने बताया कि वह काफी समय से रोहतक के शास्त्री नगर में रह रहा है। उसका खाता बिजनौर स्थित केनरा बैंक शाखा में है। तीन मई को प्रेम कुमार ने एटीएम से रुपये निकलवाए थे। इसके बाद अगले दिन किसी ने खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए। यहां तक कि ठग लगातार खाते से रकम साफ करते रहे और कुल मिलाकर सवा लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने बैंक में जाकर इसकी जानकारी ली, जिसमें पता चला कि खाते से जो रकम निकाली गई है वह रोहतक, हांसी, सोनीपत और दिल्ली आदि स्थानों से निकली है। पीड़ित का कहना है कि उसने कभी भी इन शहरों में जाकर रुपये निकाले। किसी ने धोखाधड़ी कर यह रकम निकाली है। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित की तरफ से सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

मैसेज आया तो पता चला, खाते से निकले साढ़े 16 हजार

उधर, लेबर कालोनी के रहने वाले बबलू ने भी सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 15 अगस्त को उसके मोबाइल पर मैसेज आया। इसमें पता चला कि किसी ने उसके खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर करीब साढ़े 16 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

स्कूटी का ताला तोड़ने की कर रहा था कोशिश, दबोचा

उधर, तिलक नगर के रहने वाले चेतन दहिया ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। इसमें बताया कि वह दिल्ली रोड स्थित एक निजी असपताल में नौकरी करता है। सोमवार रात वह अपनी ड्यूटी पर था। तभी पता चला कि कोई व्यक्ति अस्पताल के बाहर खड़ी स्कूटी का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा है। जिसके बाद आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरोपित की पहचान गढ़ी बोहर निवासी अमित के रूप में हुई। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी