फतेहाबाद में लॉकडाउन के 15 दिनों में बिना मास्क के 4830 चालान, 24.15 लाख रुपये लगाया जुर्माना

लॉकडाउन में कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने नियमों का अनदेखा किया। इस महामारी की परवाह किए बिना ही सड़कों पर बिना किसी काम के ही वाहन लेकर निकल पड़े। लेकिन जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों पर खूब कार्रवाई की है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 03:23 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 03:23 PM (IST)
फतेहाबाद में लॉकडाउन के 15 दिनों में बिना मास्क के 4830 चालान, 24.15 लाख रुपये लगाया जुर्माना
लॉकडाउन में फतेहाबाद में दुकानों को बंद करवाना, नाकों पर वाहनों की जांच करना पुलिस की रही प्राथमिकता

फतेहाबाद, जेएनएन। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में पिछले 15 दिनों से लॉकडाउन लगा हुआ है। लेकिन इस लॉकडाउन में कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने नियमों का अनदेखा किया। इस महामारी की परवाह किए बिना ही सड़कों पर बिना किसी काम के ही वाहन लेकर निकल पड़े। लेकिन जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों पर खूब कार्रवाई की है। यहीं कारण है कि लॉकडाउन के 15 दिनों में जिला प्रशासन ने 4830 लोगों का बिना मास्क के चालान किया। इन लोगों पर 24 लाख 15 हिजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

ये वे लोग थे जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था और इसी बीमारी को न्योता भी दे रहे थे। ऐसे में इन लोगों पर कार्रवाई करके अच्छा ही किया ताकि इस संक्रमण पर अंकुश लग सके। लॉकडाउन के द्वारा वाहन लेकर जाने वाले लोग भी खूब रहे। कुछ लोग तो ऐसे थे जो अपनी कार व बाइक लेकर घूमने निकले थे। ऐसे लोगों पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पुलिस ने जिले में 1470 लोग के चालान भी किया है।

पुलिस की दिखी अधिक सख्ती

जिले में लॉकडाउन के दौरान कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का अहम योगदान रहा। सभी पुलिस कर्मचारियों की छुट्टी रद कर दी गई है। ऐसे में पुलिस कर्मचारियों को शहर के अलावा गांवों में भी गश्त करनी पड़ी। शहरों में पुलिस ने तीन से चार जगह नाके लगाए हुए है ताकि लोग इस लॉकडाउन का ना तोड़ सके। दोपहर को सभी दुकानों काे बंद करवाने का जिम्मा भी पुलिस कर्मचारियों के कंधों पर है। नगरपरिषद व नगरपालिका के कर्मचारियों ने केवल दुकानों के अंदर बिना मास्क के बैठे लोगों का चालान किया गया है। हालांकि इस बार जिला शिक्षा अधिकारी को भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर रखा है जो सड़कों पर जाकर नियम न मानने वालों का चालान कर रहे है।

अब जाने इन अधिकारियों व कर्मचारियों की लगी हुई है ड्यूटी

एसपी   : 1

डीएसपी   : 5

पुलिस कर्मचारी : 700

होम गार्ड      : 500

नप अधिकारी व कर्मचारी : 200

लॉकडाउन के बाद पूरे जिले में काटे गए चालान

तिथि  मास्क बिना  घूम रहे लोगों का चालान

1 मई   450          60

2 मई   500          70

3 मई   450          130

4 मई   460          160

5 मई    430         130

6 मई    350         150

7 मई    380         120

8 मई     350         90

9 मई     280          70

10 मई    240          60

11 मई    230          50

12 मई    180          70

13 मई    210          80

14 मई    180          70

15 मई    140          60

कुल      4830        1270

------लॉकडाउन को लागू करवाने के लिए हमारी पुलिस बड़े अच्छे से काम रही है। पुलिस कर्मचारियों को चौबीस घंटे काम करना पड़ रहा है। पुलिस कर्मचारियों की संख्या कम होने के बावजूद अच्छा काम किया है। लोगों से अपील है कि इस कोरोना से बचना है तो बिना किसी कारण घर से बाहर ना निकले। अगर ऐसा करेंगे तो उनका चालान भी होगा और अपने परिवार को भी संकट में डाल रहे है।

राजेश कुमार, एसपी फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी