Crime News: फतेहाबाद में रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी से मारपीट, चाकू दिखाकर लूट लिए हजारों, जानिए पूरा मामला

फतेहाबाद पुलिस को दी शिकायत में शहर के मातूराम कालोनी निवासी केवल कृष्ण ने बताया कि वह पुलिस विभाग से रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी है। ऐसे में उसने अपने घर के बाहर बने कमरे में ही जरनल स्टोर का काम करता है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 01:49 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 01:49 PM (IST)
Crime News: फतेहाबाद में रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी से मारपीट, चाकू दिखाकर लूट लिए हजारों, जानिए पूरा मामला
पुलिस ने रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर चार के खिलाफ मामला दर्ज किया।

फतेहाबाद, जागरण संवाददाता। फतेहाबाद में शहर के मातूराम कालोनी में जरनल स्टोर की दुकान करने वाले रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी से मारपीट कर चाकू दिखाकर 15 हजार रुपये की नकदी छीनने का मामला सामने आया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से पुलिस ने अब तीन नामजद युवकों सहित चार पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। वहीं हफ्ता वसूली करने का आरोप भी युवकों पर लगा है। जिससे पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़ा हो गया है। जब रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी से मारपीट कर रुपये छीन ले गए तो शहर में कानून व्यवस्था कैसी होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी अपने घर पर ही जरनल स्टोर की करता है दुकान

पुलिस को दी शिकायत में शहर के मातूराम कालोनी निवासी केवल कृष्ण ने बताया कि वह पुलिस विभाग से रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी है। ऐसे में उसने अपने घर के बाहर बने कमरे में ही जरनल स्टोर का काम करता है। उसके साथ उसका बेटा आकाशदीप भी काम करता है। एक दिन पूर्व शाम 8 बजे  के करीब मातूराम कालोनी निवासी रोहित, रितिक, अमन व एक अन्य युवक बाइक पर सवार हो गए। दो युवकों ने बीड़ी मांगी। जब रुपये मांगे तो देने से मना कर दिया।

आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं आरोप है कि युवकों ने हफ्ता वसूली करते हुए धमकी दी कि अगर दुकान करनी है तो हर हफ्ता देना होगा। जिससे विवाद बढ़ गया। युवकों ने रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी केवल कृष्ण व आकाशदीप पर जानलेवा हमला कर दिया और पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने चाकू निकालकर आकाशदीप के जेब में पड़े 15 हजार रुपये छीन लिए। जब विरोध किया तो आकाशदीप व केवल कृष्ण से मारमीट की। जब पीड़ितों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिससे आरोपित बाइक पर सवार होकर घटना स्थल से फरार हो गए। घायलों को फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी केवल कृष्ण की शिकायत पर रोहित, रितिक, अमन व एक अन्य युवक पर मामला दर्ज कर लिया है। 

शहर में बढ़ रही वारदात 

पिछले कुछ दिनों से शहर में छीना झपटी सहित अनेक वारदात लगातार बढ़ रही है। वहीं बाइक चोरी के मामले हर दिन आ रहे है। ऐसे में पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो रहा है। पुलिस दावा कर रही है कि डायल 112 आने के बाद सुधार हुआ है। लेकिन डायल 112 पर सूचना पहुंचेगी तभी कारगर होगी। पिछले दिनों सरेआम युवक की हत्या कर दी। इसके अलावा महिलाओं से पर्स छीनने व सोने की चेन छीनने के अनेक मामले अब भी विचाराधीन है। ऐसे में शहरवासी चाहते है कि शहर में तो वारदात कम हो।

जांच अधिकारी के अनुसार

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। चार युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस दिन व रात को गश्त कर रही है। 

सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी