Crime news: भिवानी में फल की रेहड़ी लगाने वाले दो गुटों में झगड़ा, सरेआम चले चाकू-छुरी

भिवानी डिफेंस कालोनी निवासी लक्की ने बताया कि उनका साथी अमित नया बस स्टैंड के बाहर फल की रेहड़ी लगाता है। उसके साथ ही में ही पहले से काफी साल से बैंक कालोनी निवासी प्रीतम भी फल की रेहड़ी लगाता है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 08:18 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 08:18 PM (IST)
Crime news: भिवानी में फल की रेहड़ी लगाने वाले दो गुटों में झगड़ा, सरेआम चले चाकू-छुरी
भिवानी बस स्टैंड पर दो गुटों में झगड़ा।

भिवानी, जागरण संवाददाता। भिवानी में नया बस स्टैंड पर फलों की रेहड़ी लगाए जाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। वीरवार सुबह इस विवाद को लेकर दोनों गुटों के बीच सरेआम चाकू व छूरी चल पड़े। चाकू लगने से एक गुट के तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया है। औद्योगिक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना को किसी तरह से शांत किया। पुलिस द्वारा बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं।

तीन व्यक्ति गंभरी रूप से घायल, एक व्यक्ति किया पीजीआइ रेफर

डिफेंस कालोनी निवासी लक्की ने बताया कि उनका साथी अमित नया बस स्टैंड के बाहर फल की रेहड़ी लगाता है। उसके साथ ही में ही पहले से काफी साल से बैंक कालोनी निवासी प्रीतम भी फल की रेहड़ी लगाता है। लक्की ने बताया कि प्रीतम द्वारा अमित की रेहड़ी हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे लेकर वीरवार सुबह वह प्रीतम को समझाने के लिए उसके पास गए थे। उसने इस दौरान अपने 20-30 साथियों को बुलाया लिया। उक्त लोगों ने उन पर चाकू, छूरी व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमलावरों की तलाश जारी

हमले में उनके पक्ष के गांव पालुवास निवासी राजू पर सबसे पहले चाकूओं से हमला कर घायल कर दिया। उसके बीच बचाव के लिए आए लक्की व नया बस स्टैंड निवासी अमित को भी घायल कर दिया। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उनकी जान बचाई। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से चिकित्सकों ने घायल राजू की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। औद्योगिक थाना पुलिस द्वारा हमलावरों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी