Crime: हिसार में शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

वर्ष 2016 में वह शादी के दौरान ही आरोपित युवक से मिली इसके बाद में कुछ अन्य शादियों में वह आरोपित से मिली। जिसके बाद उनकी आपस में बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने आपस में नंबर शेयर कर लिए। उसके बाद उन दोनों की फोन पर बात होने लगी।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 02:38 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 02:38 PM (IST)
Crime: हिसार में शादी का झांसा देकर पांच साल तक युवती से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी
युवक पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप।

जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां युवती ने युवक पर पांच साल तक दुष्कर्म करने आरोप लगाएं हैं। युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने पहले तो शादी करने का झांसा दिया और फिर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वहीं जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार

शहर निवासी एक युवती ने आरोपित युवक पर शादी का झांसा देकर करीब पांच साल तक उससे दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने एचटीमएम थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह शादियों में रोटियां बनाने और लेबर का काम करती थी।

वर्ष 2016 में वह शादी के दौरान ही आरोपित युवक से मिली इसके बाद में कुछ अन्य शादियों में वह आरोपित से मिली। जिसके बाद उनकी आपस में बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने आपस में नंबर शेयर कर लिए। उसके बाद उन दोनों की फोन पर बात होने लगी। पीड़िता ने बताया कि आरोपित उससे कहने लगा कि वह उससे शादी नही करेगा। उसने जवाब में कहा कि वह सोच के बताएगी।

आरोपित मई 2016 में उसके कमरे पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 2021 तक ऐसे ही चलता रहा। इस बीच आरोपित उसे लगातार शादी का झांसा देता रहा लेकिन शादी नहीं की। पीड़िता का आरोप है कि उसने आरोपित से बार-बार शादी के लिए कहा तो आरोपित ने उसे धमकी दी थी की वह उसे जान से मार देगा लेकिन शादी नहीं करेगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसे कहा कि इस बारे में अगर उसने अपने घर वालों को बताया तो उसे और उसके घर वालों को भी जान से मार देगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी