Cotton Crop: सिरसा में नरमा के भाव में आया उछाल, इस रेट पर बिक रही है मंडी में कपास की फसल

जिले में करीब 7500 किसानों ने मुआवजा के लिए कृषि विभाग के पास आवेदन किया है। अनाज मंडी में नरमा बेचने आए किसान भूप सिंह विजय योगेश कुमार व मुकेश ने बताया कि इस बार नरमा का उत्पादन बहुत ही कम है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:09 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:09 PM (IST)
Cotton Crop: सिरसा में नरमा के भाव में आया उछाल, इस रेट पर बिक रही है मंडी में कपास की फसल
7500 किसानों ने मुआवजा के लिए कृषि विभाग के पास आवेदन किया

जागरण संवाददाता, सिरसा। नरमा के भाव में उछाल आ रहा है। सिरसा अनाज मंडी में वीरवार को 8322 रुपये के भाव से बिका। इस बार बारिश व गुलाबी सुंडी के कारण क्षेत्र में नरमा की फसल चौपट हो गई। जिले में 60 से 70 प्रतिशत फसलों को नुकसान हुआ है। कृषि विभाग द्वारा फसलों की गिरदावरी भी फसल खराब होने पर करवाई जा रही है।

इसी के साथ जिले में करीब 7500 किसानों ने मुआवजा के लिए कृषि विभाग के पास आवेदन किया है। अनाज मंडी में नरमा बेचने आए किसान भूप सिंह, विजय, योगेश कुमार व मुकेश ने बताया कि इस बार नरमा का उत्पादन बहुत ही कम है। जिले में गुलाबी सुंडी व बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इस बार फसल के भाव तो है। किसानों के पास नरमा ही ज्यादा नहीं है। ऐसे में भाव का क्या फायदा है। उन्होंने कहा कि किसानों को गुलाबी सुंडी व बारिश से नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई के लिए प्रति एकड़ 50 हजार रुपये तक मुआवजा दिया जाए। जिससे किसान अपनी अगली फसल की बिजाई कर सके।

जिले में 2 लाख 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में होती है बिजाई

जिले का नाम देशभर में काटन के उत्पादन में भी प्रदेश में टाप पर है। जिले में कपास की 2 लाख 8 हजार हेक्टेयर पर बिजाई की जाती है। नरमा, कपास और रूई (कॉटन) की यहां पर वर्ष 2012-13 में 48 लाख क्विंटल की आवक हुई थी जो अब तक का रिकार्ड है। हालांकि उसके बाद सिरसा जिले में नरमा कपास उत्पादन में निरंतर गिरावट भी दर्ज हुई है। वर्ष 2011-12 में 37 लाख क्विंटल, 2013-14 में 33 लाख, वर्ष 2014-15 में 24 लाख के करीब आवक हुई थी। जबकि वर्ष 2015-16 में 30 लाख के करीब आवक हुई।

पिछले दिनों में ऐसे बढ़े नरमा के भाव

18 अक्टूबर 8172 रुपये

19 अक्टूबर 8182 रुपये

20 अक्टूबर 8201 रुपये

21 अक्टूबर 8322 रुपये

chat bot
आपका साथी