पशु पकड़ते समय लगी चोट, निगमकर्मी की हालत गंभीर

नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम का कर्मचारी खेम सिंह को आई चोटें।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:57 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:57 AM (IST)
पशु पकड़ते समय लगी चोट, निगमकर्मी की हालत गंभीर
पशु पकड़ते समय लगी चोट, निगमकर्मी की हालत गंभीर

फोटो :

जागरण संवाददाता, हिसार : नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम का कर्मचारी खेम सिंह बेसहारा पशु का शिकार हो गया। गांव तलवंडी निवासी निगम कर्मचारी खेम सिंह घायल हो गया। पशु पकड़ने के दौरान पशु रस्से सहित भागने की कोशिश कर रहा था उसी दौरान कर्मचारी पशु की चपेट में आ गया। उसके पांवों के बीच में रस्सा फंसने से उसके अंदरुनी अंग में चोट आई है। चोट के कारण कर्मचारी का काफी रक्त बह गया। निगम स्टाफ के अनुसार कर्मचारी की हालत काफी गंभीर हो गई। उधर निगम के सीएसआई और अन्य स्टाफ भी कर्मचारी व उसके परिजनों से संपर्क कर उसकी तबीयत के बारे में जाना

उपचार के लिए भटकते रहे कर्मचारी (निगम टीम के अनुसार)

- सुबह करीब 10 बजे सुंदर नगर में पशु पकड़ने के दौरान कर्मचारी खेम सिंह को चोट आई।

- सुंदर नगर के निजी अस्पताल - वहां पर प्राथमिक उपचार और चिकित्सक ने सर्जन के पास लेकर जाने की सलाह दी।

- सामान्य अस्पताल - वहां पर उपचार के बाद सर्जन को दिखाने की बात हुई।

- संजीवनी अस्पताल - उपचार के बाद सर्जन को दिखाने की राय दी।

- चुड़ामनी अस्पताल - वहां में सर्जन मौजूद नहीं था।

- सतीजा अस्पताल - वहां पर उसे उपचार के बाद घर भेज दिया। लेकिन घर जाने पर तबीयत बिगड़ी तो उसे फिर से चिकित्सक को दिखाया।

अगस्त माह में चोटिल हो गया था खेम सिंह

गांव तलवंडी निवासी खेम सिंह को अगस्त माह में भी पशु पकड़ने के दौरान चोट आई थी। गाय ने उसे सींग पर उठाया और करीब 10 मीटर दूर खंभे और दीवार की तरफ फेंका दिया। इस घटना में उसके हाथ और छाती व कंधे पर चोटें आई थी।

निगम टीम ने पकड़े 30 पशु

नगर निगम की टीम ने सुंदर नगर और कृष्णा नगर में से 30 बेसहारा पशु पकड़े। ये गाय गर्भवती थी। इन्हें गोअभयारण्य में भेजा गया। पशु पकड़ने वाली टीम इंचार्ज देवेंद्र बिश्नोई के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने बेसहारा पशु पकड़े। इनमें सुंदर नगर में से 10 और कृष्णा नगर में 20 बेसहारा पशु पकड़े।

तीन दिन से लगातार हो रहा हाइड्रोलिक सिस्टम खराब

मंगाली गोशाला से मंगवाई गई गाड़ी का भी हाइड्रोलिक सिस्टम खराब हो गया है। तीन दिन से लगातार गाड़ी में दिक्कत आ रहा है। मंगवार तो हाइड्रोलिक सिस्टम ठीक करवाना पड़ा। इसके बाद बुधवार को भी अंतिम चक्कर के समय हाइड्रोलिक सिस्टम फिर खराब हो गया। उसे अब आटो मार्केट में दुरुस्त करवाया जाएगा।

कर्मचारियों का नहीं हुआ अभी तक बीमा

पशु पकड़ने वाली टीम के कर्मचारियों का अभी तक कोई हेल्थ इंश्योरेंस नहीं हुआ है। हालांकि निगम टीम के अनुसार मेयर व कमिश्नर से आग्रह करने के बाद निगम कमिश्नर ने पशु पकड़ने के दौरान घायल कर्मचारी के उपचार में आर्थिक मदद की बात कहीं थी।

वर्जन

निगम कर्मचारी को पशु पकड़ने के दौरान चोट लगी है। अस्पताल में उसका उपचार करवाया गया है। अभी वह घर है। उसको अग्रोहा मेडिकम में भी दिखाने के लिए कहा है।

-डा. प्रदीप हुड्डा, उपनिगम आयुक्त, नगर निगम हिसार।

chat bot
आपका साथी