शहर को हरा भरा बनाने के लिए एक लाख पौधे लगाएगा निगम

हिसार गुरु जंभेश्वर महाराज ने हमें प्रकृति से प्रेम करना सिखाया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 08:56 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 08:56 AM (IST)
शहर को हरा भरा बनाने के लिए एक लाख पौधे लगाएगा निगम
शहर को हरा भरा बनाने के लिए एक लाख पौधे लगाएगा निगम

जागरण संवाददाता, हिसार : गुरू जंभेश्वर महाराज ने हमें प्रकृति से प्रेम करना सिखाया है। उन्होंने हमें ज्ञान दिया कि पेड़ पौधों में जीवन होता है और यही हमारे जीवन का आधार है। पेड़ पौधों के बिना हमारे जीवन का कोई अस्तित्व नहीं है। यह बात मेयर गौतम सरदाना ने ऋषि नगर स्थित बिश्नोई श्मशान घाट में पौधारोपण अभियान की शुरूआत करते हुए कहीं। पार्षद अनिल जैन, पार्षद प्रवीण केडिया व बिश्नोई समाज के मौजिज लोगों ने पौधारोपण किया। बिश्नोई समाज के सदस्यों के साथ मिलकर महापौर ने 101 पौधे आज लगाए। वहीं बिश्नोई समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि गुरू महाराज की प्रेरणा से नियमित रूप से समाज पौधारोपण का कार्य कर रहा है और इस साल नगर निगम के साथ मिलकर पौधारोपण का कार्य करेगा।

मेयर ने कहा कि हिसार को हरियाणा का सबसे हरा भरा शहर बनाने को लेकर संस्थाओं के साथ मिलकर इस साल एक लाख पौधे शहर में लगाने का संकल्प लिया है। पर्यावरण को प्रथम संदेश देने वाले व पर्यावरण को लेकर जागरूकता पैदा करने वाले गुरू जंभेश्वर महाराज के बिश्नोई समाज के सदस्यों के साथ पौधारोपण अभियान की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि हमें अपने शहर को ग्रीन हिसार बनाना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिये पानी के टैंकर से लेकर गड्ढे खोदने की मशीन निगम प्रशासन उपलब्ध करवाएगा। हालांकि पौधों लगाने के लिये गड्ढे खोदने की मशीन निगम प्रशासन खरीद चुका है और बिश्नोई समाज के साथ ऋषि नगर बिश्नोई श्मशान घाट में मशीन से गड्ढे करवाकर पौधे लगाने के अभियान की शुरूआत की गई है।

--

बिश्नोई समाज से पर्यावरण प्रेम पृथ्वी बिशनोई ने कहा कि गुरू महाराज की प्रेरणा से आज संपूर्ण बिश्नाई समाज पौधारोपण का कार्य कर रहा है। आस पास के गांवों में बिश्नोई समाज की ओर से पौधारोपण किया गया है। हर साल हजारों पौधे समाज के लोगों द्वारा लगाए जाते है। इस साल समाज नगर निगम प्रशासन के साथ मिलकर पौधारोपण अभियान चलाएगा। जिससे लोगों में पर्यावरण के प्रति प्रेम पैदा हो और उन्हें पेड़ पौधों की अहमियत पता चले।

---

पार्षद अनिल जैन ने कहा कि आज ऋषि नगर स्थित बिश्नोई श्मशान घाट में पौधारोपण किया है। हमारा प्रयास है कि शहर में ज्यादा से ज्यादा पौधें लगाए जाए। वार्ड में जहां जगह मिलेगी, पौधारोपण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रवीण केडिया,सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई, निहाल सिंह गोदारा, रमेश गोदारा, तेलूराम सहाराण, शैलेष वर्मा, मेजर नरषोतम, बिश्नोई सभा के पूर्व प्रधान प्रदीप बैनीवाल, अखिल भारतीय बिश्नोई सभा के उपप्रधान सुभाष देहडू, जगदीश कड़वासरा मौजूद रहे।

-----

वर्जन

पौधारोपण का हम अभियान चला रहे है। इसके लिए संसाधन भी जुटा लिए गए है। सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर अभियान चला शहर को हराभरा किया जाएगा।

-अशोक कुमार गर्ग, कमिश्नर, नगर निगम हिसार।

----------

वर्जन

हमारी को बढ़ावा देना हम सब अपना कर्तव्य समझकर इस दिशा में कार्य करें। पौधारोपण हमारी जरुरत है। आप सभी से आग्रह है कि शहर को हराभरा और स्वच्छ बनाने में नगर निगम प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम हिसार।

chat bot
आपका साथी