डेंगू से बचाव को निगम ने किया फोगिग अभियान शुरू

पहले दिन वार्ड-2 वार्ड-3 वार्ड-15 और वार्ड-19 के कुछ क्षेत्रों में करवाई गई फोगिग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:12 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:12 PM (IST)
डेंगू से बचाव को निगम ने किया फोगिग अभियान शुरू
डेंगू से बचाव को निगम ने किया फोगिग अभियान शुरू

पहले दिन वार्ड-2, वार्ड-3, वार्ड-15 और वार्ड-19 के कुछ क्षेत्रों में करवाई गई फोगिग

फोटो 7

जागरण संवाददाता, हिसार : शहर के पार्षद डेंगू से बचाव के लिए एकजुट हुए तो उसका बुधवार को परिणाम भी आया। नगर निगम कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग ने शहर में फोगिग शुरु करवा दी। बुधवार को पार्षदों की मांग के बाद शहर के चार वार्डों में फोगिग अभियान की शुरुआत की गई। निगम टीम ने अपने बजट से फोगिग की दवा खरीदकर वार्ड-2, वार्ड-3, वार्ड-15 और वार्ड-19 के कुछ क्षेत्रों में फोगिग करवाई।

निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा फोगिग अभियान में तेजी लाई गई है। निगम की 6 टीमें शहर में फोगिग कर रही है। जिससे शहर के लोगों को डेंगू के मच्छर से बचाया जा सके। फोगिग की दवा की कोई कमी नहीं है। नगर निगम प्रशासन अपने स्तर पर दवा खरीदकर फोगिग करवा रहा है।

सभी वार्डों में होगी फोगिग

शहर में फोगिग अभियान निरंतर जारी रहेगा और फोगिग के बिना शहर का कोई हिस्सा नहीं रहेगा। बड़ी मशीनों से वार्डों के ज्यादा से ज्यादा एरिया को कवर किया जाएगा। वहीं छोटी मशीनों के माध्यम से तंग गलियों व डेंगू से पीड़ित लोगों के घरों में फोगिग करवाई जा रही है। शहर में दो बड़ी फोगिग मशीन व चार छोटी फोगिग मशीन से फोगिग करवाई जा रही है

वर्जन..

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने फोगिग के व्यापक प्रबंध किए है। विभिन्न टीमें बनाकर शहर के अलग अलग वार्डों में फोगिग अभियान बुधवार को चलाया गया हैं, जो निरंतर जारी रहेगा। आज वार्ड 2, वार्ड 15, वार्ड 19, वार्ड 3 में फोगिग करवाई गई है।

मेयर गौतम, मेयर, नगर निगम हिसार।

chat bot
आपका साथी