अमेरिकन और जापानी कंपनी को निगम ने भेजा नियमों को दरकिनार कर होर्डिंग्स लगाने का नोटिस

नगर निगम के अफसरों पर रेलवे बाउंडरी में लगे होर्डिंग्स मामले में शिकायत पहुंचते ही निगम प्रशासन भी हरकत में आ गया। शिकायत पर अपना जवाब देने के लिए नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई चर्चाओं में है। नगर निगम प्रशासन ने नियमों के विरुद्ध होर्डिंग्स लगाने के मामले में अमेरिकन और जापानी कंपनियों को नोटिस भेजकर तलब कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:28 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:28 AM (IST)
अमेरिकन और जापानी कंपनी को निगम ने भेजा नियमों को दरकिनार कर होर्डिंग्स लगाने का नोटिस
अमेरिकन और जापानी कंपनी को निगम ने भेजा नियमों को दरकिनार कर होर्डिंग्स लगाने का नोटिस

जागरण संवाददाता, हिसार : नगर निगम के अफसरों पर रेलवे बाउंडरी में लगे होर्डिंग्स मामले में शिकायत पहुंचते ही निगम प्रशासन भी हरकत में आ गया। शिकायत पर अपना जवाब देने के लिए नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई चर्चाओं में है। नगर निगम प्रशासन ने नियमों के विरुद्ध होर्डिंग्स लगाने के मामले में अमेरिकन और जापानी कंपनियों को नोटिस भेजकर तलब कर लिया।

उधर नोटिस पहुंचते ही अमेरिकन कंपनी भी हरकत में आ गई है। उनका दो सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल नगर निगम के उप निगम आयुक्त (डीएमसी) से मिला।

पंचकूला निवासी ने होर्डिंग्स की कर रखी है शिकायत

पंचकूला निवासी अशोक कुमार ने प्रदेश मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर कहा है कि निगम सीमा में रेलवे की जमीन पर निर्धारित शर्त व मानकों को दरकिनार कर अवैध तरीके से होर्डिंग्स लगाए। निगम अफसरों के कारण पिछले तीन साल में नगर निगम को 17 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है। यह नगर निगम अफसरों की मिलीभगत का ही नतीजा है। अशोक कुमार ने इसे भ्रष्टाचार बताते हुए इस मामले की सीबीआइ या विजिलेंस से जांच की मांग की है।अशोक कुमार का निगम प्रशासन से आग्रह है कि निर्धारित शर्त व मानकों को दरकिनार कर अवैध तरीके से विज्ञापन करने के मामले में कंपनी को नोटिस तो भेज दिया है। लेकिन मेरी मांग है कि इन कंपनियों से नियमानुसार पूरा जुर्माना वसूला जाए।

ये भी जानें : निगम प्रशासन के अनुसार अमेरिका की कोल्ड्रिक की कंपनी और जापान की एसी (एयर कंडीशनर) कंपनी को निगम ने नोटिस भेज दिया है।

प्रतिनिधि पहुंचे लेकिन बिना लिखित जवाब दिए लौटे

अमेरिकन कंपनी के प्रतिनिधि डीएमसी से मिले। उन्होंने अपना तर्क रखते हुए कहा कि उन्होंने तो रेलवे के विज्ञापन करने वाले ठेकेदार के माध्यम से कंपनी का विज्ञापन किया था। इसके प्रति ठेकेदार जवाबदेही होगा। इस बारे में वहीं बता सकता है। इस संबंध में हमारी कंपनी को नोटिस क्यों भेजा। इस पर जब निगम प्रशासन ने लिखित जवाब मांगा तो उन्होंने कहा कि वे लिखित जवाब देने के लिए अथोराइज नहीं है। ऐसे में निगम प्रशासन ने अथोराइज प्रतिनिधि के माध्यम से जवाब देने के आदेश दिए। निगम नियमों के विरुद्ध होर्डिंग्स लगाने के मामले में दो कंपनियों को नोटिस भेजे है। एक कोल्ड्रिक कंपनी के दो प्रतिनिधि आए थे। उन्हें अपना जवाब देने के लिए कहा है।

- डा. प्रदीप हुड्डा, उप निगम आयुक्त, नगर निगम हिसार।

chat bot
आपका साथी