निगम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, डीएमसी को सौंपा मांगपत्र

जागरण संवाददाता हिसार नगर निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में अपन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 08:56 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 08:56 AM (IST)
निगम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, डीएमसी को सौंपा मांगपत्र
निगम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, डीएमसी को सौंपा मांगपत्र

जागरण संवाददाता, हिसार : नगर निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पालिका कर्मचारी यूनियन हिसार के बैनर तले प्रधान प्रवीण कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए उप निगम आयुक्त (डीएमसी) को अपना मांगपत्र सौंपा। सीएम के नाम सौंपे गए मांगपत्र में कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। इस दौरान उप निगम आयुक्त डा. प्रदीप हुड्डा ने कर्मचारियों का मांगपत्र से कमिश्नर को अवगत करवाने की बात कहते हुए मांगपत्र लिया।

प्रवीण प्रधान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा नहीं कर रही है। कर्मचारियों की मांगें जायज है। उनकी मांगों को पूरा करवाने के लिए ही शुक्रवार को रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ से सुरेंद्र मान सहित यूनियन व सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व निगम कर्मचारी मौजूद थे।

बालक की टीम ने हांसेवाला की टीम को पराजित करके क्रिकेट प्रतियोगिता जीती

संवाद सहयोगी,बरवाला : खरकड़ा गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बालक की टीम ने हांसेवाला की टीम को पराजित करके क्रिकेट प्रतियोगिता जीती। फाइनल मैच में हांसेवाला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और बालक की टीम को 6 ओवर में 60 रन का टारगेट दिया। बालक की टीम ने यह टारगेट 4.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस प्रतियोगिता में बालक टीम के कप्तान अनुज शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और 5 मैचों में 13 विकेट चटकाए। जो टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इसी प्रकार इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन काला रेडडू ने बनाए। मैन ऑफ द सीरीज कप्तान अनुज शर्मा और अनिल उर्फ लीला को संयुक्त रूप से घोषित किया गया। समापन पर सरपंच खरकड़ा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

chat bot
आपका साथी