सौतेला व्यवहार कर रहा है निगम प्रशासन : यूनियन

जागरण संवाददाता, हिसार : एचएसईबी वर्कर यूनियन की हिसार यूनिट इकाई नंबर -2 ने निगम प्रशा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Jul 2018 09:35 PM (IST) Updated:Tue, 17 Jul 2018 09:35 PM (IST)
सौतेला व्यवहार कर रहा है निगम प्रशासन : यूनियन
सौतेला व्यवहार कर रहा है निगम प्रशासन : यूनियन

जागरण संवाददाता, हिसार : एचएसईबी वर्कर यूनियन की हिसार यूनिट इकाई नंबर -2 ने निगम प्रशासन पर कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने व कार्यकारी अभियंता पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। इसी कड़ी में यूनियन की ओर से मंगलवार को कार्यकारी अभियंता के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान सतवीर गोस्वामी ने की व मंच का संचालन यूनिट सचिव रविन्द्र बिश्नोई ने किया।

हिसार जोन के संगठन कर्ता बीरूराम कुंडू ने आरोप लगाया कि पिछले एक माह से विभाग में जो अव्यवस्था फैली है, उसके लिए सीधे तौर पर एक्सईएन ही जिम्मेदार है। उन्होंने हैरानी जताई कि इस पूरे प्रकरण की सच्चाई जानने के बावजूद निगम प्रशासन ने दोषी अधिकारी पर आजतक कोई कार्यवाही नहीं की। उन्होंने कहा कि उक्त अधिकारी विभाग द्वारा किये गए फैसले को लागू नहीं कर रहा है। अगर विभाग का कोई कर्मचारी दिए गए आदेशों की अवहेलना करता है तो उसे निलंबित कर दिया जाता है, लेकिन कार्यकारी अभियंता के लिए विभाग ने मापदंड बदल दिए गए।

सर्कल सचिव दलीप सोनी ने कहा कि एक्सईएन की नीति ही कर्मचारियों व जनता के साथ टकराव की रहती है ताकि इसके द्वारा किये गए काले कारनामे उजागर न हो। जब यूनियन ने तीन जुलाई को इसके काले कारनामें निगम प्रशासन के आगे उजागर किये तो अपने आप को बचाने के लिए निगम प्रबंधन पर दबाव बनाने के लिए इंजीनियर एसोसिएशन की आड़ लेकर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस मौके पर धर्मपाल पूर्व सर्कल सचिव, कृष्ण कुमार भिवानी रोहिल्ला, दिनेश शर्मा, राजकुमार यादव, ई‌र्श्वर ¨सह, सुरेश ओड, बंसी सोनी, रणवीर, कृष्ण बीडी, विवेक, शमशेर यादव, राम मेहर बरवाला, पवन, राजबीर पूनिया, महेन्द्र, सतीश बूरा, राजकुमार शर्मा ,सुधीर गाबा, सुभाष खीचड़, बसंत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी