Coronavirus Vaccination: रोहतक में चार लाख लोग हुए सुरक्षित, वैक्सीन डोज का आंकड़ा पहुंचा 11 लाख

रोहतक के चार लाख लोग वैक्सीन की दोनों डोज लगवा कर पूरी तरह से सुरक्षित हो चुके हैं। शुक्रवार को 2873 वीरवार को 2621 व बुधवार को 3092 ने दूसरी वैक्सीन डोज लगवाई। विभाग की ओर से आशा वर्कर को भी लोगों को जागरुक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 09:48 AM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 09:48 AM (IST)
Coronavirus Vaccination: रोहतक में चार लाख लोग हुए सुरक्षित, वैक्सीन डोज का आंकड़ा पहुंचा 11 लाख
रोहतक में चार लाख लोगों ने ली वैक्सीन की दोनो डोज।

जागरण संवाददाता, रोहतक। रोहतक के चार लाख लोग वैक्सीन की दोनों डोज लगवा कर पूरी तरह से सुरक्षित हो चुके हैं। वहीं वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी जिले में 11 लाख के पार पहुंच चुका है। हालांकि सवा तीन लाख लोग अभी भी ऐसे हैं, जो दूसरी डोज लगवाने के लिए नहीं पहुंचे हैं। ऐसे लोगों को वैक्सीन के लिए प्रेरित करने को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर दस्तक देंगी। वहीं ऐसे लोगों को मैसेज भेजकर वैक्सीन लगवाने का संदेश दिया जा रहा है। उसी का परिणाम है कि पिछले तीन-चार रोज से तीन हजार के करीब दूसरी डोज लगवाने वालों का आंकड़ा जाने लगा है।

शुक्रवार को 2873, वीरवार को 2621 व बुधवार को 3092 ने दूसरी वैक्सीन डोज लगवाई। विभाग की ओर से आशा वर्कर को भी लोगों को जागरुक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके बाद दूसरी डोज का आंकड़ा भी बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

वैक्सीन लगवाने में 18 से 44 आयु वर्ग सबसे आगे

हेल्थ केयर वर्कर को अब तक 24977 डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार फ्रंटलाइन वर्कर को 15651 डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार 18 से 44 आयु वर्ग में 622609 डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार 45 से 60 आयु वर्ग में 241918 डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग में 199698 डोज लगाई जा चुकी है।

4 लाख लोगों को लगाई जा चुकी है वैक्सीन की डोज

रोहतक सीएमओ डा. जेएस पूनिया ने बताया कि वैक्सीन लगवाने में रोहतक जिला अभी तक सही उपलब्धि हासिल कर चुका है। यहां पर करीब सात लाख 85 हजार लोगों को वैक्सीन डोज लगाई जानी हैं। जिसमें से करीब चार लाख लोगों को वैक्सीन डोज अभी तक लगाई जा चुकी हैं। उनका प्रयास है कि दूसरी डोज के लिए भी लोग आगे आएं, जिससे अभियान को पूर्ण सफलता मिल सके।

chat bot
आपका साथी