Coronavirus Vaccination: हर घर दस्तक टीकाकरण अभियान का असर, 7 दिनों में 12 हजार लोगों को लगी वैक्सीन

फतेहाबाद में इस साल 15 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। सबसे पहले हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई गई। उसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन लगी। उसके बाद आमजनों के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू किया गया।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 11:48 AM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 11:48 AM (IST)
Coronavirus Vaccination: हर घर दस्तक टीकाकरण अभियान का असर, 7 दिनों में 12 हजार लोगों को लगी वैक्सीन
फतेहाबाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर वैक्सिंग लगाती हुई।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह पहले हर घर दस्तक टीकाकरण अभियान- हाउस टू हाउस कैंपेन की शुरूआत की है। इसके लिए टीम भी लगाई गई है। टीम डोर-टू-डोर जाकर लोगों को वैक्सीन भी लगा रही है। अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है। जो लाेग हेल्थ सेंटर में नहीं जा रहे थे वो अब टीम के जाने के बाद वैक्सीन लगा रहे है। यहीं कारण है कि एक सप्ताह के दौरान 12,519 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में अभियान जल्द ही पूरा हो जाएगा।

15 जनवरी से शुरू हुआ था टीकाकरण अभियान

जिले में इस साल 15 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। सबसे पहले हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई गई। उसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन लगी। उसके बाद आमजनों के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू किया गया। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वैक्सीन लगवाने वालों की रफ्तार कम थी। यहीं कारण है कि स्वास्थ्य विभाग ने डोर-टू-डोर जाकर अभियान की शुरूआत कर दी है। इस अभियान के तहत सात दिनों में 3419 लोगों ने वैक्सीन की प्रथम डोज व 9015 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है।

अब इन आंकड़ों पर डाले नजर 

जिले में डोर-टू-डोर अभियान की हुई शुरूआत : 8 नवंबर

सात दिनों में प्रथम डोज लगी             : 3419

सात दिनों में दूसरी डोज लगी             : 9050

कितने लोगों को दोनों डोज लगी           : 12,500

प्रथम चरण में कितने लोगों को लगनी है वैक्सीन : 7,37,635

जिले में अब तक प्रथम डोज लगी           : 5,58,808

जिले में अब तक दूसरी डोज लगी           : 2,14,675

जिले में प्रथम डोज लगी                  : 75 प्रतिशत 

जिले में दूसरी डोज लगी                  : 38 प्रतिशत 

अगले सप्ताह तेज किया जाएगा अभियान

स्वास्थ्य विभाग ने ने ऐसे क्षेत्र का डाटा तैयार कर लिया है जहां सबसे कम वैक्सीन लगी है। पंजाब के क्षेत्र के साथ लगते गांवों जैसे रतिया व जाखल के अनेक ऐसे गांव है जहां वैक्सीनेशन कम हुआ है। ऐसे में यहां पर हर गांव में टीम जाएगी और डोर-टू-डोर सर्वे करेगी। जिन लोगों के नाम है और उन्होंने वैक्सीन नहीं लगाई है तो उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं लोग झूठ भी नहीं बोल सकेंगे। टीम के साथ हर प्रकार का डाटा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अगले सप्ताह अभियान को तेज कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगवाए। 

अब जाने जिले में किस वर्ग को कितन लगी है वैक्सीन 

पात्र              प्रथम डोज     दूसरी         डोज कुल

हेल्थ वर्कर          478  4724 9511

फ्रंट लाइन वर्कर      2409 2002 4411

60 साल से अधिक   77897 41262 119159

45-59 साल के बीच 129104 66501 195605

18 साल से अधिक  344611 100186 444797

कुल              558808 214675 773483

लोग वैक्सीन अवश्य लगाएं

फतेहाबाद के नोडल अधिकारी डा. मेजर शरद तूली ने बताया कि हर घर दस्तक टीकाकरण अभियान- हाउस टू हाउस कैंपेन की शुरूआत हो चुकी है। अब तक करीब दोनों डोज मिलाकर साढ़े 12 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं लोगों से अपील है कि जब भी टीम आए वैक्सीन अवश्य लगाए। हमारी टीम लगातार काम कर रही है।

chat bot
आपका साथी