Corona Vaccination: हिसार स्वास्थ्य विभाग का कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेज, इन केंद्रों पर लगे रहे हैं टीके

हिसार शहर में सात केंद्रों पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। वहींं अब तक नौ लाख से अधिक लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके है। पहली डोज में विभाग टारगेट अचीव करने के निकट पहुंच गया है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 01:31 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 01:31 PM (IST)
Corona Vaccination: हिसार स्वास्थ्य विभाग का कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेज, इन केंद्रों पर लगे रहे हैं टीके
हिसार स्वास्थ्य विभाग का वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी।

हिसार, जागरण संवाददाता। हिसार में वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। हिसार में कुल 12 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट है। यहां अब तक नौ लाख से अधिक लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके है। पहली डोज में विभाग टारगेट अचीव करने के निकट पहुंच गया है। हालांकि अभी दूसरी डोज में लंबा सफर बाकि है, दूसरी डोज अब तक ढाई लाख से अधिक ने लगवाई है।

इन केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन

रविवार को भी हिसार शहर में सात केंद्रों पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है।  शहर में पुरानी सब्जी मंडी चौक के नजदीक गवर्नमेंट मिडल स्कूल नंबर तीन में, 12 क्वार्टर एरिया में गली नंबर चार की धर्मशाला में, डाबड़ा चौक पर पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक सारस्वत अस्पताल में, रेलवे स्टेशन के नजदीक ज्योतिपूरा मोहल्ला में ब्रहम कुमारी आश्रम में, शिव कालोनी में गली नंबर तीन में स्थित प्रयास स्कूल में और सेक्टर 1-4 के अर्बन हेल्थ सेंटर में वेक्सीनेशन अभियान सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलाया जा रहा है।

24 घंटे चलाया जा रहा है वैक्सीनेशन अभियान

इसके अलावा सिविल अस्पताल में 24 घंटे वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। सिविल अस्पताल में पूरा दिन वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाता है। यहां 24 घंटे की सुविधा वैक्सीन लगवाने के लिए दी गई है। जिले में अब तक 919262 पहली डोज लगवा चुके है। जबकि इनमें 14516 हेल्थ वर्कर को, फ्रंटलाइन वर्कर में 8778 को, 60 से अधिक आयु वर्ग में 133289 को, 45 से 60 के आयु वर्ग में 209338 लोगों को तथा 18 से 44 के आयु वर्ग में 553341 लोगों को कोरोना से बचाव की डोज लगाई गई है।

डेढ लाख से अधिक लोगों को लग चुकी है वैक्सीन

दूसरी डोज अब तक 251612 को लगी है। इनमें हेल्थ वर्कर को 14015 को तथा फ्रंटलाइन वर्कर को 8169 को, 60 से अधिक आयु वर्ग में 64319 लोगों को तथा 45 से 60 के आयु वर्ग में  79921 को तथा 18 से 44 आयु वर्ग में 85188 लोगों को कोरोना से बचाव की डोज लगी है। गौरतलब है हिसार में 16 जनवरी को पहली बार कोविशिल्ड की डोज आई थी, इसके बाद 19 जनवरी को वेक्सीनेशन अभियान शुरु किया गया था। जिसके बाद लगातार जिले में वैक्सीनेशन हो रहा है। पिछले 15 दिनों में वैक्सीनेशन में तेजी आई है। इस दौरान डेढ लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

chat bot
आपका साथी