कोरोना पॉजिटिव मरीज अपना रिपोर्ट और आधारकार्ड हिसार नगर निगम को भेजें, आपका घर होगा सैनिटाइज

नगर निगम प्रशासन अब शहर में घरों को भी सैनिटाइज करेगा। इसके लिए कोरोना पॉजिटिव मरीज को निगम की ओर से जारी नंबर पर अपनी कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट और अपना आधारकार्ड भेजना होगा। जिसके बाद नगर निगम आपके घर के बाहरी क्षेत्र को सैनिटाइज करेगा।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 03:03 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 03:03 PM (IST)
कोरोना पॉजिटिव मरीज अपना रिपोर्ट और आधारकार्ड हिसार नगर निगम को भेजें, आपका घर होगा सैनिटाइज
घर सैनिटाइज करवाने के लिए हिसार नगर निगम प्रशासन ने एक मोबाइल नंबर 9255524340 भी जारी कर दिया है।

हिसार, जेएनएन। हिसार में घर बैठे आप अपने मोबाइल से एक कॉल पर अपना घर सैनिटाइज करवा सकते है। वह भी निशुल्क। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने प्लानिंग की है। कोरोना संक्रमण और मौतें दोनों के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए जनता की सुरक्षा के लिए नगर निगम प्रशासन अब शहर में घरों को भी सैनिटाइज करेगा। इसके लिए कोरोना पॉजिटिव मरीज को निगम की ओर से जारी नंबर पर अपनी कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट और अपना आधारकार्ड भेजना होगा। जिसके बाद नगर निगम आपके घर के बाहरी क्षेत्र को सैनिटाइज करेगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने एक मोबाइल नंबर 9255524340 भी जारी कर दिया है।

घर जाकर टीम बाहरी क्षेत्र करेगी सैनिटाइज

जनता की सुरक्षा को देखते हुए कोरोना मरीजों के घर को बाहर से सैनिटाइज किया जाएगा। घर के अंदर का हिस्सा लोग अपने स्तर पर सैनिटाइज करें। सैनिटाइज के संबंध में सरकार की ओर से पहले भी गाइडलाइन जारी है। अब यह कार्य नए सिरे से प्लानिंग के साथ किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग से डाटा भी जुटाया है। ऐसे में अब जो जो कोरोना पॉजिटिव अपना घर सैनिटाइज करवाना चाहते है तो वे निगम को अपनी सूचना दे और अपना घर सैनिटाइज करवाए।

सार्वजनिक स्थान भी किए जाएंगे सैनिटाइज

दैनिक जागरण के (ग्राहक सुरक्षित-व्यापारी सुरक्षित) अभियान में नगर निगम की टीम ने सराहनीय सहयोग दिया। कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग के दिशा-निर्देश पर नगर निगम की टीम ने शहर के करीब 14 बाजार सैनिटाइज किए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड का क्षेत्र तक निगम टीम ने सैनिटाइज करवाया। वहीं अब एक बार फिर शहर के सार्वजनिक स्थानों को भी सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए निगम प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों के बारे में स्वास्थ्य विभाग से भी जानकारी मांगी है ताकि जहां सैनिटाइज की अधिक जरुरत है। पहले उन सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज किया जा सके। इसी क्रम में वीरवार को कर्मचारी राकेश के नेतृत्व में टीम ने रायपुर रोड, विशाल नगर, विनोद नगर और सैनियान मोहल्ला में सैनिटाइज का कार्य किया।

निगम टीम शहर के सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज करेगा। इसके अलावा जो कोरोना मरीज है वे 9255524340 मोबाइल नंबर पर कॉल करे इसके वाट्सअप पर अपनी कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट और अपना आधारकार्ड भेजकर अपना घर का बाहरी हिस्सा सैनिटाइज करवा सकते है। मेरी जनता से अपील है कि वे मास्क लगाए और शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखे।

- बेलिना, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम हिसार।

chat bot
आपका साथी