रोहतक में कोराेना का अंत नजदीक, महज संक्रमण रेट 0.66 फीसद

जनवरी में जिले में कोरोना रिकवरी रेट 1.28 फीसद रहा है। इस समय 79 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल 12175 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 11947 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 02:27 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 02:27 PM (IST)
रोहतक में कोराेना का अंत नजदीक, महज संक्रमण रेट 0.66 फीसद
जनवरी माह में रिकवरी रेट पॉजिटिविटी रेट से ज्यादा रहा है।

हिसार/रोहतक, जेएनएन। जनवरी माह में कोरोना बेअसर हो रहा है। संक्रमण रेट, रिकवरी रेट से काफी कम है। 98.1 फीसद संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। महज 79 एक्टिव केस ही जिले में बचे हैं। इनमें से सिर्फ 12 संक्रमित ऐसे हैं जोकि गंभीर स्थिति में कहे जा सकते हैं, इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि, 67 हल्के लक्षण वाले संक्रमितों को रविवार के पांच संक्रमित जिले में मिले थे। वहीं, छह संक्रमितों ने कोरोना को हरा दिया था। पांचों संक्रमित शहर में मिले। ग्रामीण क्षेत्रों में एक भी केस नहीं मिला। 

पीजीआइएमएस के डाक्टर हॉस्टल में 30 वर्षीय छात्र, आजादगढ़ में आइआइएम रोहतक का 32 वर्षीय कर्मी संक्रमित मिला। सेक्टर-14 निवासी 31 वर्षीय पीजीआइएमएस का चिकित्सक व डाक्टर हॉस्टल का 25 वर्षीय चिकित्सक भी कोरोना की चपेट में आए हैं। एक अज्ञात 57 वर्षीय महिला की भी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

1.28 फीसद रहा रिकवरी रेट

जनवरी माह में रिकवरी रेट पॉजिटिविटी रेट से ज्यादा रहा है। 1.28 फीसद रिकवरी रेट रहा है। जहां 81 संक्रमित इस माह मिले, 153 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। मृत्यु दर 0.67 फीसद रहा है। महज एक व्यक्ति की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई है। गत वर्ष महामारी की शुरुआत के बाद से 12175 व्यक्ति कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें से 11947 स्वस्थ हो चुके हैं। 

मास्क और शारीरिक दूरी है जरूरी

कोरोना के मामले जनवरी माह बेहद कम आ रहे हैं। यह सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। लोगों ने भी जागरूकता दिखाई है। अभी मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों की पालना जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही समस्या बढ़ा सकती है। शहर में सिविल अस्पातल, पॉली क्लीनिक सेक्टर-3, ट्रामा सेंटर सहित ग्रामीणों क्षेत्रों में सीएचसी, पीएचसी पर कोरोना जांच की सुविधा दी गई है। हल्के से भी लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत जांच के लिए अस्पताल जाएं।

chat bot
आपका साथी