राहत... 53 दिन बाद सिरसा में मिले सौ से कम कोरोना संक्रमित, रिकवरी दर 95 फीसद पार

सिरसा में कोरोना की दूसरी लहर थम रही है। संक्रमितों का आंकड़ा 53 दिन बाद शुक्रवार को 100 से कम हुआ। 62 पाजिटिव केस आए। हालांकि मौतों की संख्या कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को छह लोग जिंदगी की जंग हार गए।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 05:58 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 05:58 PM (IST)
राहत... 53 दिन बाद सिरसा में मिले सौ से कम कोरोना संक्रमित, रिकवरी दर 95 फीसद पार
सिरसा में वर्तमान में 903 एक्टिव केस, 139 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन

सिरसा, जेएनएन। सिरसा में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए हैं। 53 दिनों के अंतराल के बाद संक्रमितों का आकंड़ा सैकड़े से दहाई पर आया है। इससे पहले बीती 13 अप्रैल को जिले में संक्रमण के 72 केस आए थे।

शुक्रवार को संक्रमितों का आंकड़ा घटने के साथ साथ कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों की तादाद नए संक्रमितों से पांच गुणा अधिक रही और 318 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जिले में वर्तमान में 903 एक्टिव केस हैं। जिले में अब तक तीन लाख 72 हजार 895 लोगों के सैंपल लिये जा चुके हैं। इनमें से 28546 लोगों पाजिटिव मिल चुके हैं। 27210 कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में अस्पतालों में 139 मरीज उपचाराधीन है, इनमें से 74 सरकारी व 65 निजी अस्पतालों में हैं। वर्तमान में रिकवरी रेट 95.31 फीसद तक पहुंच गया है। मृत्युदर 1.51 फीसद तक पहुंच गया है। शुक्रवार को मिले पाॅजिटिव केसों में सिरसा व ऐलनाबाद में 15-15 केस मिले हैं। नाथूसरी चौपटा में 11 केस मिले हैं। डबवाली-कालांवाली-माधोसिंघाना- बड़ागुढ़ा में एक एक संक्रमित मिला है। रानियां व चौटाला में चार चार संक्रमित मिले हैं। ओढ़ां में नौ केस मिले हैं।

छह लोगों की हुई मौत

शुक्रवार को जिले में संक्रमण से छह लोगों की मौत हुई है। अब तक जिले में 433 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को संक्रमण से गांव लकड़ावाली निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की, गांव मंगाला निवासी 66 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। सुचान ढाणी निासी 70 वर्षीय वृद्ध की संजीवनी अस्पताल में मौत हो गई। गांव चोरमार निवासी 27 वर्षीय व्यक्ति की शाह सतनाम अस्पताल में मौत हो गई। गांव गंगा निवासी 69 वर्षीय की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई वहीं गांव माधोसिंघाना निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति की आस्था अस्पताल में मौत हो गई।

सरकारी व निजी अस्पतालों में खाली हो रहे बेड

सिविल सर्जन डॉ. मनीष बांसल ने बताया कि जिले में संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों में बेड्स खाली हो रहे हैं। परंतु अभी भी लापरवाही बरतना घातक हो सकता है। ऐसे में मास्क लगाकर रखना व वैक्सीन लगना अत्यंत जरूरी है। 

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी